1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुरुष टीम की फील्डिंग कोच का पद संभालेगी ये पूर्व महिला खिलाड़ी, टेस्ट सीरीज से पहले हुआ ऐलान

पुरुष टीम की फील्डिंग कोच का पद संभालेगी ये पूर्व महिला खिलाड़ी, टेस्ट सीरीज से पहले हुआ ऐलान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 13, 2026 10:37 pm IST,  Updated : May 14, 2026 01:15 am IST

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नए फील्डिंग कोच की नियुक्ति की है, जिसमें उन्होंने पूर्व महिला विकेटकीपर खिलाड़ी सारा टेलर को ये जिम्मेदारी सौंपी है।

Sarah Taylor- India TV Hindi
सारा टेलर Image Source : AFP

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 13 मई को कई बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें उन्होंने जहां अपनी पुरुष नेशनल टीम के नए सिलेक्टर के रूप में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस नॉर्थ को नियुक्त किया तो वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए नए फील्डिंग कोच की भी नियुक्ति की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को अपने घर पर 4 जून से टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसको लेकर ईसीबी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अपनी पूर्व महिला विकेटकीपर खिलाड़ी सारा टेलर को फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है।

सारा टेलर को इस वजह से मिली फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी

ईसीबी ने सारा टेलर को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ही फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी को सौंपा है। इसको लेकर उन्होंने जानकारी दी कि इंग्लैंड पुरुष टीम के फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन अभी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ काम कर रहे हैं। इसलिए इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं जिसके चलते इस सीरीज में फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी को सारा टेलर संभालेंगी। सारा टेलर को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपने 13 साल लंबे इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से रिटायरमेंट लेने के बाद कोचिंग की दुनिया में कदम रखा, जिसमें वह द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के अलावा ससेक्स काउंटी की पुरुष टीम के साथ काम कर चुकी हैं।

ऐसा रहा है सारा टेलर का इंटरनेशनल करियर

सारा टेलर को लेकर बात की जाए तो उनकी गिनती दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाजों में की इंटरनेशनल क्रिकेट में जाती है, जिसमें उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से 126 वनडे, 90 टी20 और 10 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें टेलर ने वनडे फॉर्मेट में 38.26 के बेहतरीन औसत के साथ 4056 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतकीय और 20 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में 29.02 के औसत से 2177 रन सारा टेलर के नाम पर हैं और जिसमें उन्होंने 16 अर्धशतकीय पारियां भी खेली हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सारा ने 18.75 के औसत से 300 रन बनाए हैं। इंग्लैंड महिला टीम ने जब साल 2017 में वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था तो उसमें सारा टेलर ने अहम भूमिका निभाई थी। आईसीसी की तरफ से सारा टेलर को उनके करियर में साल 2014 में जहां वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का सम्मान मिला तो वहीं इसके अलावा साल 2012 और 2013 में वह टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनी थी।

ये भी पढ़ें

पहले टेस्ट मैच के लिए स्क्वाड का किया गया ऐलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली जगह

ICC का बड़ा ऐलान, T20 WC से पहले टीम इंडिया का इन 2 टीमों से होगा सामना, नया रिकॉर्ड भी बना

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल