1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL फ्रेंचाइजियों का अब इंग्लैंड में दिखेगा दबदबा, इस फ्रेंचाइजी को द हंड्रेड में मिली टीम की 100 फीसदी हिस्सेदारी

IPL फ्रेंचाइजियों का अब इंग्लैंड में दिखेगा दबदबा, इस फ्रेंचाइजी को द हंड्रेड में मिली टीम की 100 फीसदी हिस्सेदारी

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jul 30, 2025 10:54 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 10:55 pm IST

The Hundred: आईपीएल की चार टीम के मालिक ने इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेंड में टीमों के रणनीतिक साझेदार के रूप में हिस्सेदारी ली है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने नॉर्दन सुपरचार्जर्स की 100 फीसदी हिस्सेदारी ली है।

The Hundred- India TV Hindi
द हंड्रेड Image Source : GETTY

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 30 जुलाई को बड़ा ऐलान करते हुए जानकारी दी कि इंडियन प्रीमियर लीग की चार टीम के मालिकों ने द हंड्रेड में टीम के रणनीतिक साझेदार बनने के लिए हिस्सेदारी खरीदी है। द हंड्रेड में मालिकाना हक साझेदारों में भारत की जीएमआर, सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड, आरपीएसजी समूह और रिलायंस ग्रुप शामिल है। ईसीबी ने बताया कि इस समझौते से खेल को बढ़ावा देने में और अधिक मजबूती मिलेगी।

एक अक्टूबर से मिलेगा संचालन का हक

ईसीबी की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया कि सभी चार टीमों के साझेदारों को एक अक्टूबर 2025 से संचालन करने की अनुमति मिलेगी। कई आईपीएल टीमों ने पिछले कुछ महीनों में द हंड्रेड में टीमों की हिस्सेदारी खरीदी है। इसमें प्रमुख तौर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स शामिल है। इस डील को लेकर ईसीबी ने ये भी बताया कि अभी 2 पार्टनर्स के साथ समझौता होना बाकी है, जो तय शर्तों के अनुसार ही होगा। आरपीएसजी ग्रुप जो आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के मालिक हैं, उन्होंने द हंड्रेड में मैनचेस्टर ओरिजनल्स में 70 फीसदी की हिस्सेदारी हासिल की है।

सनराइजर्स ने हासिल की 100 फीसदी हिस्सेदारी

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के मालिक सन टीवी नेटवर्क ने द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स टीम की 100 फीसदी हिस्सेदारी को हासिल किया है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की साउथ अफ्रीका में खेली जाने वाली एसए20 में भी सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की 100 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स टीम के सह मालिक जीएमआर ग्रुप को सदर्न ब्रेव टीम की 49 फीसदी हिस्सेदारी मिली है, वहीं रिलायंस ग्रुप को ओवल इनविंसिबल्स टीम की 49 हिस्सेदारी मिलेगी, जिसको लेकर जल्द ही सभी शर्तें पूरी होने के बाद ऐलान कर दिया जाएगा। बता दें कि द हंड्रेड के आगामी सीजन की शुरुआत 5 अगस्त से होगी।

(PTI INPUT)

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगी टीम इंडिया, खिलाड़ी नहीं हैं तैयार

IND vs ENG: शुभमन गिल ने क्यूरेटर के साथ हुए विवाद पर दिया बयान, बुमराह के खेलने पर कही ये बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल