1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, इन प्लेयर्स पर रहेंगी निगाहें, कहां देख पाएंगे Ranji Trophy की Live Streaming

ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, इन प्लेयर्स पर रहेंगी निगाहें, कहां देख पाएंगे Ranji Trophy की Live Streaming

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 14, 2025 07:33 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 07:34 pm IST

रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप में 32 टीमें होंगी, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमें खेलेगी। टूर्नामेंट का पहला चरण 15-18 अक्टूबर और 16-19 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : PTI

भारत के सबसे बड़े घरेलू फर्स्‍ट क्‍लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का 2025-26 सीजन का आगाज  बुधवार 15 अक्टूबर से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 38 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी, जिसमें एलीट डिवीजन में 32 टीमें  और प्‍लेट ग्रुप में में छह टीमें उतरेंगी। इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में कुल 19 मैच खेले जाएंगे। इस सीजन में दो हिस्सों में 138 मैच खेले जाएंगे। डिफेंडिंग चैंपियन विदर्भ अपने सीजन की शुरुआत नागालैंड के खिलाफ करेगा, जबकि मुंबई का सामना जम्मू और कश्मीर से होगा और पिछले सीजन की रनरअप केरल का सामना महाराष्ट्र से होगा।

इन स्टार प्लेयर्स पर रहेंगी सभी की नजरें

इस रणजी ट्रॉफी सीजन में ईशान किशन, रजत पाटीदार, अभिमन्यु ईश्वरन और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों पर रहेंगी। इसके अलावा हर्ष दुबे, उमरान मलिक, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी जैसे गेंदबाजों से भी सभी को काफी उम्मीदें होंगी। आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ जो इससे पहले मुंबई के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते थे इस सीजन वह महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं करुण नायर इस सीजन अपनी पुरानी घरेलू टीम कर्नाटक के लिए खेलेंगे। करुण नायर ने पिछले सीजन विदर्भ को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

शार्दुल ठाकुर करेंगे मुंबई की कप्तानी

आपको बता दें कि 42 बार की रणजी चैंपियन मुंबई इस सीजन नए कप्तान शार्दुल ठाकुर की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएगी। पिछले सीजन के सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन और और ईरानी कप विजेता विदर्भ से हारने के बाद मुंबई इस सीजन फिर से अपना दबदबा हासिल करने के लिए बेताब होगी। पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे इस सीजन के लिए मुंबई की टीम का हिस्सा हैं। वहीं 20 सालों में यह पहली बार होगा जब पुजारा इस प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे।

Ranji Trophy 2025-26 लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी

Ranji Trophy 2025-26 के मुकाबले टीवी पर कहां देख पाएंगे लाइव?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर होगा।

Ranji Trophy 2025-26 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन की लाइव स्ट्रीम JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें

39 साल के खिलाड़ी ने तोड़ा अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाले बने सबसे उम्रदराज प्लेयर

ICC Rankings: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने के बाद कैसी है रैंकिंग, टीम इंडिया अभी इस नंबर पर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल