IPL 2025 GT vs MI Live Score: आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस के रेगुलर कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई। मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन की शानदार 63 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाए। मुंबई के सामने अब 197 रनों का लक्ष्य है। मुंबई की तरफ से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए।
यहां पर देखें गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस मैच का लाइव स्कोर