1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs SRH: गुजरात जीत के साथ प्लेऑफ में, सनराइजर्स का सपना फिर टूटा

GT vs SRH: गुजरात जीत के साथ प्लेऑफ में, सनराइजर्स का सपना फिर टूटा

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 15, 2023 06:37 pm IST,  Updated : May 15, 2023 11:26 pm IST

GT vs SRH: गुजरात टाइटंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाज को हराकर प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है।

GT vs SRH- India TV Hindi
GT vs SRH Image Source : PTI

GT vs SRH: आईपीएल 2023 के 62वें मैच में आज गुजरात टाइटंस के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम थी। इस मैच में गुजरात ने 34 रनों से जीत हासिल की। बता दें कि जीत के साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ का टिकट कटा लिया है, वहीं हैदराबाद की टीम बाहर हो चुकी है। इससे पहले मैच में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान एडेन मार्क्रम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

GT vs SRH मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

गुजरात के गेंदबाजों का कमाल

हैदराबाद की टीम 189 रनों का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत ही खराब रही। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने अनमोलप्रीत सिंह (5) को आउट कर दिया। वहीं इसके बाद अभिषेक शर्मा (4), एडेन मार्क्रम (10) और राहुल त्रिपाठी (1) कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन इसके बाद हेनरिच क्लासेन ने एक साइड से पारी को संभालते हुए 64 रनों की पारी खेली। लेकिन इस खिलाड़ी को दूसरे किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने 4-4 विकेट हासिल किए।

गुजरात ने बनाए 188 रन

वहीं मैच की बात करें तो गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए। इस मैच में गिल के शतक के अलावा गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली। उसके अलावा गुजरात की टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। हार्दिक पांड्या (8), डेविड मिलर (7), राहुल तेवतिया (3) कुछ खास नहीं कर पाए। वहीं सनराइजर्स की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट हासिल किए।

दोनों टीमों की Playing 11

गुजरात टाइटंस: रिद्दिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ऐडेन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, टी नटराजन, मयंक मार्कन्डे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूखी, मार्को यानसन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल