1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. GT vs DC: पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा कीर्तिमान, IPL के इतिहास में पहली बार देखने को मिला ये कारनामा

GT vs DC: पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा कीर्तिमान, IPL के इतिहास में पहली बार देखने को मिला ये कारनामा

 Written By: Mohid Khan
 Published : Apr 17, 2024 09:31 pm IST,  Updated : Apr 18, 2024 06:33 am IST

GT vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 17.3 ओवर में ऑल आउट हो गई। इस पारी के दौरान दिल्ली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

gujarat titans vs delhi capitals- India TV Hindi
पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा कीर्तिमान Image Source : IPL

Gujarat Titans vs Delhi Capitals: आईपीएल 2024 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस की पारी 89 रनों पर ढेर कर दी। गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और 17.3 ओवर नें ऑल आउट हो गई। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा कीर्तिमान

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उनका ये फैसला सही साबित भी हुआ। उन्होंने गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी को पूरी तरह ढेर कर दिया। बता दें ये आईपीएल के इतिहास में गुजरात टाइटंस का सबसे छोटा स्कोर है और वह पहली बार 100 से कम के स्कोर पर ऑल आउट हुई है। दिल्ली कैपिटल्स से पहले किसी भी टीमे गुजरात को 100 रन से पहले नहीं रोका था। 

पंत की कप्तानी में  टीम ने किया धमाल 

दिल्ली कैपिटल्स इस शानदार प्रदर्शन के साथ एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया है। आईपीएल के इतिहास में ये पहले मौका है जब दिल्ली कैपिटल्स ने किसी टीम इतने कम स्कोर पर रोका है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने साल 2012 में मुंबई इंडियंस को 92 रन पर ऑल आउट किया है। आईपीएल में सिर्फ ये 2 ही मौके हैं जब  दिल्ली कैपिटल्स ने किसी टीम को 100 रन से पहले ऑल आउट किया है। 

दिल्ली के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस पारी में मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। इनके अलावा इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को 2-2 विकेट मिले। अक्षर पटेल और खलील अहमद ने भी 1-1 विकेट हासिल किया। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। 

ये भी पढ़ें

T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया के 20 नामों का खुलासा, IPL में धमाल मचाने वाले खिलाड़ी भी शामिल

PAK vs NZ: बाबर की कप्तानी में शाहीन अफरीदी टीम से बाहर! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले सामने आया बड़ा अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल