1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Shubman Gill: गिल पर एक ट्वीट से गुजरात ने मचाई ऐसी सनसनी, अब फ्रेंचाइजी को सरेआम देनी पड़ी सफाई

Shubman Gill: गिल पर एक ट्वीट से गुजरात ने मचाई ऐसी सनसनी, अब फ्रेंचाइजी को सरेआम देनी पड़ी सफाई

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 17, 2022 07:19 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 07:19 pm IST

Shubman Gill: गुजरात टाइटंस ने शनिवार को ट्वीट करते हुए ऐसे संकेत दिए कि अब स्टार ओपनर शुभमन गिल उनकी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। अब इस फ्रेंचाइजी को सामने आकर एक और सफाई देनी पड़ी है।

Shubman Gill- India TV Hindi
Shubman Gill Image Source : PTI

Highlights

  • गिल को लेकर गुजरात ने अब दी सफाई
  • फ्रेंचाइजी छोड़ने के मिल रहे संकेत
  • सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Shubman Gill: आईपीएल की फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने शनिवार की शाम अपने एक ट्वीट से पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी। इस फेंचाइजी ने ट्वीट करते  हुए ऐसे संकेत दिए कि अब स्टार ओपनर शुभमन गिल उनकी टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं। लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि आईपीएल 2022 में गुजरात को चैंपियन बनाने वाले गिल अब अगले सीजन से किसी और टीम का हिस्सा होने वाले हैं। सोशल मीडिया पर बवाल इतना ज्यादा बढ़ गया कि अब इस फ्रेंचाइजी को सामने आकर एक और सफाई देनी पड़ी है।

इस ट्वीट से मचा ट्विटर पर बवाल

गुजरात टाइटंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए इस फैसले की जानकारी दी। ट्वीट में फ्रेंचाइजी ने गिल को टैग करते हुए लिखा,"आपका यह सफर यादगाद रहा है। आपको आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को आईपीएल 2022 से पहले प्री ऑक्शन में हार्दिक पांड्या और राशिद खान के साथ 8 करोड़ की भारी भरकम रकम में अपने साथ जोड़ा था। इस ट्वीट के बाद से ही अंदाजा लगाया जाने लगा कि गुजरात और गिल का सफर बस इतना ही था और अब गिल को किसी और टीम की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। 

अब फ्रेंचाइजी को देनी पड़ी सफाई

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर बढ़ता बवाल देख गुजरात ने ट्वीट कर एक और अपडेट दिया। गुजरात ने अपने नए ट्वीट में लिखा, ''गिल हमेशा हमारे दिल का हिस्सा रहेंगे। ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा आप लोग सोच रहे हैं। आपकी अटकलों पर हमारी नजर है उन्हें देखने में मजा आ रहा है। लगे रहिए।'' गुजरात के इस ट्वीट ने अब सोशल मीडिया पर सवालों का एक नया दौर शुरू कर दिया है। अब सभी ये अंदाजा लगाने लगे हैं कि गिल इस टीम से बाहर नहीं हुए हैं। कई यूजर्स का ये भी मानना है कि गुजरात फ्रेंचाइजी लोगों के साथ सिर्फ एक प्रैंक कर रही है।

आईपीएल 2022 में किया था कमाल

शुभमन गिल ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया था और चार अर्धशतक भी लगाए थे। उन्होंने हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाने में अहम योगदान निभाते हुए 16 मैचों में 483 रन बनाए थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 96 नाबाद था और सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 132.33 और औसत 34.50 का रहा था।   

Gujarat Titans
Image Source : PTIGujarat Titans

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल