1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023: गुजरात टाइटंस का यह स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, SRH के खिलाफ इस प्लेयर को मिला डेब्यू का मौका

IPL 2023: गुजरात टाइटंस का यह स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, SRH के खिलाफ इस प्लेयर को मिला डेब्यू का मौका

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 15, 2023 07:24 pm IST,  Updated : May 15, 2023 07:30 pm IST

गुजरात टाइटंस अपना 13वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरी है। इस मैच में टीम को इंजरी के कारण कुछ बदलाव करने पड़े हैं।

GT vs SRH, IPL 2023- India TV Hindi
GT vs SRH, IPL 2023 Image Source : IPL, PTI

आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है। इस मैच से पहले टीम को एक स्टार खिलाड़ी की इंजरी से झटका लगा है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के समय इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा एक खिलाड़ी को पहली बार आईपीएल में खेलने का मौका भी मिला है। गुजरात की टीम को इस मैच के लिए अपनी टीम में कई बदलाव करने पड़े हैं। 

हार्दिक पांड्या ने टॉस के समय कहा कि, उन्हें टीम के अंदर मजबूरी में दो बदलाव इंजरी के कारण करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि रविवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान विजय शंकर के गेंद लगी थी। इसके बाद शंकर चोटिल हो गए थे। यही कारण रहा कि इस मुकाबले से वह बाहर हुए और साई सुदर्शन को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

पहला IPL मैच खेलेगा यह खिलाड़ी

आईपीएल में पहली बार एक खिलाड़ी को इस मैच में खेलने का मौका मिला है। श्रीलंका की व्हाइट बॉल टीम के कप्तान दासुन शनाका को हार्दिक पांड्या ने आज अपनी टीम में मौका दिया है। गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने से एक जीत दूर है। यहां हार्दिक की पूरी कोशिश होगी कि प्लेऑफ का टिकट पक्का किया जाए। फिर अपने आखिरी मैच में टीम रविवार को आरसीबी के खिलाफ खेलने उतरेगी। शनाका को फ्रेंचाइजी ने पहले मैच में ही चोटिल हुए केन विलियमसन की जगह टीम में शामिल किया था। अब पहली बार वह आईपीएल में नजर आएंगे।

दोनों टीमों की Playing 11

गुजरात टाइटंस: रिद्दिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, दासुन शनाका, राहुल तेवतिया, मोहित शर्मा, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ऐडेन मारक्रम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, सनवीर सिंह, टी नटराजन, मयंक मार्कन्डे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूखी, मार्को यानसन।

यह भी पढ़ें:-

WTC Final से पहले ICC का बड़ा कदम, 'सॉफ्ट सिग्नल' के अलावा इस नियम में भी किया बदलाव

IPL 2023: प्लेऑफ से पहले CSK के लिए बड़ी खबर, बेन स्टोक्स की फिटनेस पर आया अपडेट

मुंबई इंडियंस ने अपने ही खिलाड़ी को दी सजा, सामने आया Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल