1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Happy Birthday Captain Cool: एम एस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए 7 अटूट रिकॉर्ड्स

Happy Birthday Captain Cool: एम एस धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए 7 अटूट रिकॉर्ड्स

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Jul 07, 2022 02:19 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 11:30 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2022 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।

MS Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : GETTY

Highlights

  • एम एस धोनी गुरुवार 7 जुलाई को मना रहे हैं अपना 41वां जन्मदिन
  • धोनी इंग्लैंड में परिवार और दोस्तों के साथ मना रहे जन्मदिन
  • टीम इंडिया के सर्वकालीन महानतम कप्तान माने जाते हैं धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान, भारत के प्यारे ‘कैप्टन कूल’ आज भी हर वर्ग के फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। आज भी, फील्ड पर महेंद्र सिंह धोनी को देखकर तमाम फैंस रोमांचित हो जाते हैं। टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर उनका करियर कई उपलब्धियों से भरा हुआ है। उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जहां आज तक कोई नहीं पहुंच सका। धोनी 7 जुलाई 2022 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइये आपको उनके सात अटूट रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं:

MS Dhoni
Image Source : GETTYMS Dhoni

1. ICC की लिमिटेड ओवर की सारी ट्रॉफी जीतने वाले अकेले कप्तान 

एमएस धोनी लिमिटेड ओवर क्रिकेट में आईसीसी की सारी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता, 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम किया और 2013 में अकेली बची हुई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी को भी भारत की कैबिनेट में सजा दिया। इस उपलब्धि तक दुनिया का कोई दूसरा कप्तान आज तक नहीं पहुंच पाया है।

MS Dhoni
Image Source : GETTYMS Dhoni

2. क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज स्टंपिंग 

मैदान में कई मौकों पर धोनी की स्टंपिंग की स्पीड ने फैंस और आलोचकों को हैरान किया है। धोनी ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबले में कैरैबियाई बल्लेबाज कीमो पॉल को स्टंप ऑउट करने के लिए सिर्फ 0.08 सेकेंड का वक्त लिया था। इस कारनामे से उन्होंने अपने ही 0.09 सेकेंड के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

MS Dhoni
Image Source : GETTYMS Dhoni

3. इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग 

एमएस धोनी ने अपने करियर में 583 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। इस दौरान, उन्होंने 195 स्टंपिंग किए। उनके बाद, 139 स्टंपिंग के साथ दूसरे नंबर पर आने वाले खिलाड़ी हैं कुमार संगकारा। संगकारा भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लिहाजा धोनी का रिकॉर्ड आने वाले वक्त में लंबे समय तक टूटता नजर नहीं आता।

MS Dhoni
Image Source : GETTYMS Dhoni

4. सबसे तेजी से ICC ODI बल्लेबाजों की रैंकिंग्स में बने नंबर-1    

धोनी सिर्फ 42 पारियों के बाद वनडे बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग्स में नंबर एक बल्लेबाज बन गए थे। वे रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ते हुए सबसे तेजी से टॉप पोजीशन को हासिल करने वाले बल्लेबाज बने थे।

MS Dhoni
Image Source : GETTYMS Dhoni

5. विकेटकीपर के तौर पर एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा रन 

महेंद्र सिंह धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 183 रन की पारी खेली थी। ये एक विकेटकीपर के द्वारा वनडे क्रिकेट में खेली सबसे बड़ी पारी है।

MS Dhoni
Image Source : GETTYMS Dhoni

6. वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा नाबाद पारियां 

वनडे क्रिकेट में धोनी की पहचान विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर की थी। वे अपने करियर में 350 वनडे मैच में 84 बार नॉट आउट रहे। चामिंडा वास और शॉन पोलक इस लिस्ट में 72 नाबाद पारियों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

MS Dhoni
Image Source : GETTYMS Dhoni

7. कप्तान के तौर पर सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच 

महेंद्र सिंह धोनी ने 200 वनडे, 60 टेस्ट और 72 टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का कप्तानी की है। उन्होंने कुल 332 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की कप्तानी की जो एक रिकॉर्ड है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल