1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद पहली बार बोले हार्दिक पांड्या, फैंस को लेकर कही ये बात

IPL में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद पहली बार बोले हार्दिक पांड्या, फैंस को लेकर कही ये बात

 Published : Mar 05, 2024 02:08 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 02:08 pm IST

आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। इस बीच उनका एक इंटरव्यू सामने आया है, जो आपको जरूर देखना चाहिए।

hardik pandya and rohit sharma- India TV Hindi
IPL में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद पहली बार बोले हार्दिक पांड्या, फैंस को लेकर कही ये बात Image Source : GETTY

IPL 2024 Hardik Pandya Mumbai Indians : आईपीएल का आगाज अब से कुछ ही दिन बाद होने वाला है। इसके साथ ही टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों में शुमार हार्दिक पांड्या भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी के लिए तैयार हैं। ये वही टीम है, जहां से हार्दिक ने खेलकर टीम इंडिया तक का सफर तय किया। हालांकि बीच में दो साल के लिए वे गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन अब फिर से वापसी एमआई में बतौर कप्तान हो रही है। मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहली बार सामने आकर बात की है। उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बात की और टीम से फिर से जुड़ाव और फैंस को लेकर भी तसल्ली से अपनी बात रखी। 

मुंबई इंडियंस के लिए ही पहली बार आईपीएल खेले थे हार्दिक पांड्या  

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या एमआई की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में अपना करियर इसी टीम के साथ शुरू किया था। इस बीच गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस में एक बार फिर से शामिल होने का उनका फैसला पिछले कुछ वक्त में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इस मामले ने तूल उस वक्त पकड़ा, जब रोहित शर्मा को हटाकर टीम ने हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंप दी। इस बीच स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हार्दिक ने 2 साल बाद घर लौटकर काफी खुशी जाहिर की है। 

मुंबई इंडियंस में आना जैसे घर वापस आना है 

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए हार्दिक ने कहा कि वह अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत आभारी हैं। पांड्या ने कहा कि मुंबई इंडियंस में वापस आना ऐसा लगता है, जैसे सब वहीं वापस आ गया है, जहां से शुरू हुआ था। बोले कि बड़ौदा में एक लड़के के रूप में उनका मुंबई तक का सफर काफी रोचक रहा। उनका कहना है कि इस शहर ने काफी कुछ सिखाया। इस शहर का प्यार और शिक्षाएं अमूल्य हैं। कहा कि  मुंबई हमेशा आपको बेहतर बनने के लिए चुनौती देता है। अब आईपीएल के माध्यम से दो साल बाद अपने घर लौट आया हूं। 

फैंस को लेकर क्या बोले हार्दिक 

आपको याद होगा कि जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाने का ऐलान किया था तो कुछ फैंस नाराज भी हो गए थे। सोशल मीडिया पर फैंस अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे। इस पर उन्होंने कहा कि हमें जीत की ओर प्रेरित करने के लिए मैं अपने फैंस से उसी तरह का समर्थन चाहता हूं। निश्चिंत रहें, मैं एक रोमांचक सीजन सुनिश्चित करूंगा, जिसका हर कोई आनंद उठाएगा। यह एक ऐसी यात्रा है जिसका हम सभी एक साथ आनंद लेंगे।

साल 2015 उनके जीवन का अब तक सबसे बेहतरीन 

हार्दिक पांड्या ने अपने इस सफर के दौरान साल 2015 का भी जिक्र किया और कहा कि उसी साल की बदौलत आज वे यहां पर बैठे हैं, वो साल उनके लिए अब तक का सबसे बेहतरीन सालों में से एक था। हार्दिक ने कहा कि बड़ौदा से आते हुए, जब 2015 के आईपीएल को याद करता हूं तो यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था। वह मेरे करियर में सबसे खास था। अनुभवी खिलाड़ियों के बीच मुंबई इंडियंस के लिए खेलना, अपने में आप में रोमांचक था। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थे कि नॉकआउट मैचों में अपना योगदान दे सका। नॉकआउट मैचों के दौरान दो मैन ऑफ द मैच जीतना सबसे खास अनुभव था। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

हिटमैन रोहित शर्मा के निशाने पर एक और मुकाम, 1 सिक्स लगाते ही बनेंगे दुनिया के दूसरे बल्लेबाज

WPL 2024 Points Table : अंक तालिका हुई दिलचस्प, प्लेऑफ की रोचक जंग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल