Highlights
- हार्दिक ने रोहित की कप्तानी में वापसी के बाद झटके 11 विकेट
- हार्दिक पंड्या ने IPL 2022 से की दमदार वापसी
- इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रंखला में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने हार्दिक
Hardik Pandya: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की वापसी और दमदार प्रदर्शन से काफी हद तक भारतीय टीम की दिक्कतें खत्म होती दिख रही हैं। उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज (टी20 व वनडे) में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार पारियों में जहां 163 रन बनाए तो 5 पारियों में 11 विकेट भी अपने नाम किए। अब अगर उनके परफॉर्मेंस की बात करें उनके कमबैक के बाद से तो इस सीरीज से पहले तक वह एक बेहतर बल्लेबाज के तौर पर नजर आने लगे थे। लेकिन इस सीरीज के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी हुई है।
आईपीएल में लंबे समय तक और मुंबई इंडियंस के पांच बार चैंपियन बनने में हार्दिक पंड्या का अहम योगदान रहा था। लेकिन आप सोच रहे होंगे यहां आईपीएल का जिक्र क्यों हो रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के भी कप्तान हैं और मौजूदा समय में वह टीम इंडिया के भी कैप्टेन हैं। इससे पहले हार्दिक ने साउथ अफ्रीका सीरीज में ऋषभ पंत की कप्तानी में बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था। आयरलैंड में वह खुद कप्तान थे। लेकिन इन दोनों सीरीज में उनकी गेंदबाजी में धार नहीं दिखी थी लेकिन इंग्लैंड सीरीज में रोहित की कप्तानी में खेलते हुए उनकी गेंदबाजी में निखार दिखा। उसके गवाह यह आंकड़े हैं:-
कमबैक के बाद हार्दिक पंड्या का गेंदबाजी में प्रदर्शन

रोहित शर्मा की कप्तानी में
- पारी- 5
- विकेट- 11
- इकॉनमी- 5.66
- औसत- 12.36
- स्ट्राइक रेट- 13.0
किसी और की कप्तानी में
- पारी- 6
- विकेट- 1
- इकॉनमी- 11.66
- औसत- 105
- स्ट्राइक रेट- 54.0
England vs India Full Tour Analysis: इंग्लैंड के पूरे दौरे से भारत ने क्या पाया और क्या खोया?
ऊपर दिए इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि हार्दिक पंड्या रोहित शर्मा की कप्तानी में एक अलग ही गेंदबाज के तौर पर उभर कर आते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे के बाद हार्दिक बोले भी थे कि,'मेरा शरीर अब ठीक है। इसलिए मैं बिना किसी परेशानी के इतनी गेंदबाजी कर पा रहा हूं। खास बात यह कि मेरे कार्यभार के प्रबंधन (वर्कलोड मैनेजमेंट) में कप्तान की भूमिका शानदार है। मुझे कब गेंदबाजी करनी है और कब नहीं उन्हें इस बारे में अच्छे से पता है।'
हार्दिक के ओवरऑल करियर रिकॉर्ड पर एक नजर
हार्दिक पंड्या ने 26 जनवरी 2016 को टी20 फॉर्मेट से भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद उसी साल अक्टूबर में उन्हें वनडे कैप भी मिल गई। फिर 26 जुलाई 2017 को उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया। आईपीएल में वह पहली बार 2015 में नजर आए थे। उन्होंने भारत के लिए अभी तक 11 टेस्ट, 66 वनडे और 63 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उन्होंने आईपीएल में भी 107 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम वनडे क्रिकेट में 1386 रन और 63 विकेट, टेस्ट क्रिकेट में 532 रन और 17 विकेट, टी20 इंटरनेशनल में 770 रन और 48 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल में भी हार्दिक 1963 रन बनाने के साथ 50 विकेट भी ले चुके हैं।
Koo AppPant and Pandya tears apart England ,record chase by team India.Won series 2-1. Pant the way he played today was unbelievable with full maturity and great temperament if he plays like this nobody can stop him of becoming World class.Hardik Pandya amazing with ball and bat such a great all rounder with immense talent. https://youtu.be/Xb36eiOrkJw - Danish kaneria (@kan_261) 17 July 2022