Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: हार्दिक पांड्या सिर्फ 23 रन दूर, केएल राहुल को पछाड़ हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

IND vs ENG: हार्दिक पांड्या सिर्फ 23 रन दूर, केएल राहुल को पछाड़ हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 05, 2026 02:23 pm IST, Updated : Mar 05, 2026 02:23 pm IST

स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं। हार्दिक 23 रन बनाते ही केएल राहुल को पछाड़ देंगे।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Image Source : AFP हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya: T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने जा रही है। इस हाई-प्रेशर मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। पांड्या T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में छलांग लगाने की तैयारी में है।

केएल राहुल छूट जाएंगे पीछे?

दरअसल, हार्दिक पांड्या के पास केएल राहुल को पीछे छोड़ने का बेहतरीन चांस है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले पांड्या केवल 23 रन बनाते ही केएल राहुल से आगे निकल जाएंगे और T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर कब्जा जमा लेंगे। फिलहाल, पांड्या 136 T20I मैचों की 107 पारियों में 2243 रन के साथ इस खास लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं, केएल राहुल ने 72 मैचों की 68 पारियों में 2265 रन बनाए हैं।

हार्दिक पांड्या के निशाने पर बड़ा मुकाम

बता दें, हार्दिक पांड्या T20I क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन बनाने के अलावा 111 विकेट भी चटका चुके हैं। वह भारत के इकलौते ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने T20I क्रिकेट में 2000+ रन के अलावा 100 से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। स्टार भारतीय ऑलराउंडर के पास 2500 रन और 150 विकेट पूरे करने का बड़ा मौका है। अगले कुछ सालों में वह यह कमाल कर सकते हैं। अब तक कोई भी खिलाड़ी 2500 रन और 150 विकेट ये दोनो कमाल नहीं कर सका है।

हार्दिक पांड्या 2500 रन पूरे करने से 257 रन दूर हैं। T20I क्रिकेट में अब तक सिर्फ 4 भारतीय बल्लेबाज ही 2500 या उससे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। इनमें 3 बल्लेबाज 3000 से ज्यादा रन जबकि 2 बल्लेबाज 4000 से ज्यादा रन बनाने का कमाल कर चुके हैं। T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। रोहित भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा - 4231
  • विराट कोहली - 4188
  • सूर्यकुमार यादव - 3261
  • केएल राहुल - 2265
  • हार्दिक पांड्या - 2243

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले वरुण और अभिषेक की फॉर्म पर उठे सवाल, तो कोच ने दिया बेबाक जवाब

IND vs ENG: क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का रोमांच? जानिए मुंबई में कैसा रहेगा मौसम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement