एशिया कप 2025 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भारत, पाकिस्तान सहित कुछ और टीमों ने भी इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 14 सितंबर को खेला जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगे। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें जीत दर्ज करने पर होंगी। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों ही डिपार्टमेंट में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इस मैच के दौरान एक खिलाड़ी जिस पर सभी का ध्यान रहेगा वो हार्दिक पांड्या होंगे। टी-20 फॉर्मेट में पांड्या का प्रदर्शन अब तक पाकिस्तान के खिलाफ काफी अच्छा रहा है।
हार्दिक पांड्या के नाम है सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड
भारतीय गेंदबाजों के बीच हार्दिक पांड्या के नाम टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। इस लिस्ट में अन्य भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो वहां दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार, तीसरे नंबर अर्शदीप सिंह, चौथे नंबर पर इरफान पठान और पांचवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह का नाम है। भुवी ने 11, अर्शदीप ने 7, इरफान ने 6 और बुमराह ने 5 विकेट चटकाए हैं।
आगामी एशिया कप में गेंद के साथ अच्छा करना चाहेंगे भारतीय गेंदबाज
ऐसे में जब 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, वहां भी हार्दिक अपने इस लय को बरकरार रखना चाहेंगे। हार्दिक के अलावा टीम इंडिया के स्क्वॉड में अर्शदीप और बुमराह जैसे धाकड़ गेंदबाज भी मौजूद हैं। वह भी आगामी एशिया कप में गेंद के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे।
हार्दिक पांड्या के पास होगा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका
टी-20 एशिया कप 2025 में हार्दिक पांड्या के पास कप में नंबर एक गेंदबाज का मौका होगा। दरअसल टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड फिलहाल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम है। भुवनेश्वर ने इस टूर्नामेंट में अब तक 13 विकेट चटकाए हैं और हार्दिक को उनसे आगे निकलने के लिए 3 विकेट लेने होंगे। हार्दिक के साथ इस रेस में अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान भी मौजूद हैं। दोनों गेंदबाजों के नाम टी-20 एशिया कप में 11-11 विकेट दर्ज हैं। अब देखना ये होगा कि आगामी टूर्नामेंट में हार्दिक भुवी से आगे निकल पाते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्लान का हुआ खुलासा, साउथ अफ्रीका करेगा 44 मैचों की मेजबानी
रोहित ने खेली तूफानी पारी, हनुमा विहारी की टीम को मिली आंध्रा प्रीमियर लीग के फाइनल में करारी हार