1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्लान का हुआ खुलासा, साउथ अफ्रीका करेगा 44 मैचों की मेजबानी

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्लान का हुआ खुलासा, साउथ अफ्रीका करेगा 44 मैचों की मेजबानी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 23, 2025 10:39 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 10:39 pm IST

ODI World Cup 2027: आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप का अगला संस्करण साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस मेगा इवेंट के लिए अभी से क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने तैयारी शुरू कर दी है।

ODI World Cup 2027- India TV Hindi
वनडे वर्ल्ड कप 2027 Image Source : GETTY

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अभी से क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है। वनडे वर्ल्ड कप का अगला संस्करण साल 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। मेगा इवेंट की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने स्टेडियमों का चयन भी कर लिया जहां पर उनके देश में मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे वर्ल्ड कप 2027 में फाइनल सहित कुल 54 मुकाबले खेले जाएंगे।

साउथ अफ्रीका करेगा 44 मैचों की मेजबानी

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की तरफ से जो जानकारी दी गई है उसमें कुल 44 मैचों की मेजबानी वह करेगी इसके अलावा बाकी के 10 मैच जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जाएंगे। साउथ अफ्रीका ने 44 मैच कराने के लिए अपने देश में 8 स्टेडियम चुने हैं, जिसमें वांडरर्स स्टेडियम, केप टाउन का न्यूलैंड्स क्रिकेट ग्राउंड, डरबन का किंग्समीड क्रिकेट ग्राउंड, प्रिटोरिया का सेंचुरियन पार्क, ब्लोमफोंटेन का मंगौंग ओवल, गकेबेरहा का सेंट जॉर्ज पार्क, ईस्ट लंदन का बफेलो पार्क और पार्ल का बोलैंड पार्क शामिल है। इन सभी स्टेडियम को अभी से तैयारी शुरू करने की जानकारी दे दी गई है। साउथ अफ्रीका ने इस मेगा इवेंट के लिए अपने पूर्व वित्त मंत्री ट्रेवर मैनुअल को स्थानीय आयोजन समिति का प्रमुख नियुक्त किया है।

मेजबान देश सहित कुल 14 टीमें लेंगी हिस्सा

साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार साल 2003 में वनडे वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी की थी। वहीं अब साल 2027 में उसे मेजबानी करने का मौका मिला है। इस मेगा इवेंट में जहां मेजबान देश होने के नाते साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की जगह पहले से पक्की है तो वहीं टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। इन सभी टीमों को 7-7 के अलग ग्रुप में बांटा जाएगा, जिसमें हर ग्रुप की टॉप-3 टीमों की सुपर सिक्स में एंट्री मिलेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। वनडे वर्ल्ड कप इस फॉर्मेट में अब तक 2 बार खेला गया जो साल 1999 और 2003 का था।

ये भी पढ़ें

एशिया कप 2025 में संजू सैमसन किस पोजीशन पर खेलेंगे, क्या अभी से शुरू की तैयारी?

एडम जम्पा के पास तीसरे वनडे में बड़ा कारनामा करने का मौका, हासिल करने हैं सिर्फ 5 विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल