1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एडम जम्पा के पास तीसरे वनडे में बड़ा कारनामा करने का मौका, हासिल करने हैं सिर्फ 5 विकेट

एडम जम्पा के पास तीसरे वनडे में बड़ा कारनामा करने का मौका, हासिल करने हैं सिर्फ 5 विकेट

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Aug 23, 2025 05:06 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 05:06 pm IST

AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 अगस्त को मकाय के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिनर एडम जम्पा के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा।

Adam Zampa- India TV Hindi
एडम जम्पा Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में अब तक 2 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें दोनों को साउथ अफ्रीकी टीम ने अपने नाम करने के साथ सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वहीं इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 24 अगस्त को मकाय के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लेग स्पिनर एडम जम्पा के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका होगा, जिसमें वह यदि 5 विकेट हासिल करते हैं तो वह स्टीव वॉ को पीछे छोड़ देंगे।

एडम जम्पा के पास 7वें नंबर पर पहुंचने का मौका

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लेग स्पिनर एडम जम्पा का अभी तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में गेंद से कोई खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है, जिसमें वह सिर्फ 4 विकेट हासिल कर सके हैं। वहीं यदि एडम जम्पा तीसरे मैच में अपनी गेंदबाजी का कमाल दिखाते हैं और 5 विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 7वें नंबर पर पहुंच जाएंगे जिसमें वह स्टीव वॉ को पीछे छोड़ देंगे। अभी एडम जम्पा ने 113 वनडे मैचों में खेलते हुए 28.60 के औसत से 191 विकेट हासिल किए हैं। वहीं स्टीव वॉ ने 325 वनडे मैचों में खेलते हुए 34.67 के औसत से 195 विकेट हासिल किए थे।

ऑस्ट्रेलिया की टीम करेगी सम्मान बचाने की कोशिश

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबले गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की कोशिश अब तीसरे मैच को जीतकर अपना सम्मान बचाने की होगी। इस वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों का शुरुआती 2 मैचों में काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला जो उनकी हार की सबसे बड़ी वजह भी रही। ऐसे में तीसरे वनडे के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

इमरान ताहिर ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले पहले कप्तान

लियोनल मेसी को करीब से देखने के लिए अब विदेश जाने की जरूरत नहीं, मैच खेलने आ रहे भारत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल