1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान ताहिर ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले पहले कप्तान

इमरान ताहिर ने तोड़ डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा करिश्मा करने वाले पहले कप्तान

 Published : Aug 23, 2025 02:12 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 02:12 pm IST

CPL 2025 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम के लिए इमरान ताहिर सबसे बड़े हीरो साबित हुए हैं और उन्होंने कप्तान रहते हुए पांच विकेट हॉल हासिल किया है।

imran tahir- India TV Hindi
इमरान ताहिर Image Source : GETTY

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में एंटीगुआ और बारबुमा फाल्कन्स की टीम और गुयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम के खिलाफ मैच खेला गया। इसमें गुयाना की टीम ने 83 रनों से जीत दर्ज की। टीम की जीत में 46 साल के इमरान ताहिर के अहम योगदान दिया और उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया। गुयाना वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसके बाद एंटीगुआ और बारबुमा फाल्कन्स की टीम सिर्फ 128 रनों पर ही सिमट गई।

टी20 क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान

इमरान ताहिर ने मैच में 4 ओवर में 21 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। उनकी गेंदों को विरोधी टीम के बल्लेबाज समझ नहीं पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने 46 साल और 148 दिन की उम्र में पांच विकेट हॉल हासिल किया है। वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में पांच विकेट हॉल लेने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने मलावी के कप्तान मोअज्जम अली बेग के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा है। मोअज्जम ने 39 साल की उम्र में मलावी की टीम से खेलते हुए कैमरून के खिलाफ पांच विकेट हॉल लिया था। अब इमरान ने कप्तान रहते हुए उनका रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। 

इमरान ने टी20 क्रिकेट में किया कमाल

इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में पहले ऐसे कप्तान भी बन गए हैं, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 40 साल की उम्र से ज्यादा रहते हुए पांच विकेट हॉल हासिल किया है। इमरान से पहले कोई भी कप्तान टी20 क्रिकेट में 40 की उम्र पार करने के बाद पांच विकेट हॉल नहीं ले पाया है।

लासिथ मलिंगा की कर ली बराबरी

इमरान ताहिर टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले प्लेयर बन गए हैं। वह टी20 क्रिकेट में अभी तक पांच बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं। उन्होंने शाहीन अफरीदी, लासिथ मालिंगा, भुवनेश्वर कुमार, शाकिब अल हसन की बराबरी कर ली है। इन गेंदबाजों ने टी20 क्रिकेट में पांच-पांच बार पांच विकेट हॉल लिया था। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 7 बार पांच विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड डेविड वीसे के नाम है।

यह भी पढ़ें:

एशिया कप 2025 से पहले भारतीय टीम की बढ़ गई टेंशन! स्टार बल्लेबाज के हेल्थ को लेकर आया ऐसा अपडेट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी की दमदार बल्लेबाजी, टीम को संकट से निकाला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल