Hardik Pandya Record As Captain: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस वक्त आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। इस सीजन उनकी कप्तानी में हार्दिक का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान नियुक्त किए जाने से पहले हार्दिक गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर चुके हैं और उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतने में कामयाब रही थी। ऐसे में हार्दिक की शानदार कप्तानी को देखते हुए मुंबई ने उन्हें 2024 सीजन से पहले कप्तान नियुक्त किया था।
मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान कैसा रहा है हार्दिक का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से लेकर अब तक 33 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन उनका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान उन्हें सिर्फ 14 मैचों में जीत मिली और 19 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 42.4 प्रतिशत का रहा है। इस सीजन भी उनकी कप्तानी में मुंबई अभी तक पांच में से सिर्फ एक ही मुकाबला जीत पाई है।
हार्दिक की कप्तानी में GT का प्रदर्शन रहा था शानदार
गुजरात टाइटंस के लिए बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड की बात करें तो वहां उन्होंने आईपीएल 2022 और 2023 को मिलाकर कुल 31 मैचों में कप्तानी की थी। इस दौरान उन्हें 22 में जीत मिली और 9 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था और उनका जीत प्रतिशत 71 का रहा है। दोनों टीमों के लिए बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड को देखें तो वहां काफी ज्यादा अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई के लिए बतौर कप्तान हार्दिक का रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है।
पहले दोनों सीजन में गुजरात की टीम पहुंची थी फाइनल में
आईपीएल में गुजरात टाइटंस की एंट्री साल 2022 में हुई थी और पहले ही सीजन में GT की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया था। उस सीजन उन्होंने हार्दिक की कप्तानी में फाइनल में GT ने राजस्थान रॉयल्स को हराया था। इसके बाद अगले सीजन में भी गुजरात की टीम ने इसी फॉर्म को जारी रखा और आईपीएल 2023 के लीग स्टेज खत्म होने तक गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी। उस सीजन भी उनकी टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में उन्हें CSK के हाथों हार का सामान करना पड़ा था।
यह भी पढ़ें