1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. '2 छक्के मारने हैं वो कभी भी लगेंगे'; OUT होने के बाद ड्रेसिंग रूम में मुस्कुराते हुए क्यों गए हार्दिक, देखें VIDEO

'2 छक्के मारने हैं वो कभी भी लगेंगे'; OUT होने के बाद ड्रेसिंग रूम में मुस्कुराते हुए क्यों गए हार्दिक, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 06, 2025 01:35 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 01:35 pm IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या के बल्ले से अहम समय पर 24 गेंदों में 28 रनों की पारी देखने को मिली थी। वहीं आउट होने के बाद हार्दिक जब ड्रेसिंग रूम के अंदर पहुंचे तो वह मुस्कुराते हुए गए थे, जिसको लेकर अब उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वह मुस्कुरा रहे थे।

Hardik Pandya And Rohit Sharma- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा Image Source : BCCI/X

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का अब तक आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अजेय अभियान देखने को मिला है, जिसमें ग्रुप स्टेज के तीनों मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भी 4 विकेट से मात दी और फाइनल में अपनी जगह को पक्का किया। अब टीम इंडिया 9 मार्च को दुबई के मैदान पर खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम का सामना करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में जहां विराट कोहली ने टारगेट का पीछा करते हुए 84 रनों की अहम पारी खेली थी तो वहीं हार्दिक पांड्या के बल्ले से भी 24 गेंदों में 28 रनों की एक तेज पारी ऐसे समय में देखने को मिली जब मुकाबला थोड़ा फंसा हुआ था। वहीं हार्दिक टीम को जीत दिलाने से पहले अपना विकेट गंवा बैठे थे, जिसके बाद जब वह ड्रेसिंग रूम के अंदर पहुंचे तो वह मुस्कुरा रहे थे, जिसके पीछे आखिर क्या कारण था उसका खुलासा अब हार्दिक पांड्या ने अक्षर पटेल के साथ मैच के बाद हुई बातचीत में किया।

मुझे पता था 2 छक्के मारने है, वो कभी भी लगेंगे

बीसीसीआई की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या की बातचीत के वीडियो में अक्षर पटेल ने हार्दिक से पूछा कि जब आप आउट होकर वापस पवेलियन लौट रहे थे तो मुस्कुरा क्यों रहे थे। इसपर हार्दिक ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे पता था 2 छक्के मारने हैं और वो कभी भी लगेंगे। मैंने ड्रेसिंग रूम के अंदर क्या चल रहा है इसको लेकर नहीं सोचा क्योंकि वहां मुझे पता था कि सभी थोड़ा टेंशन में होंगे और इसीलिए जब मैं आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम के अंदर आया तो मुस्कुरा रहा था।

हार्दिक के लगातार 2 छक्कों ने दबाव को पूरी तरह से खत्म किया

केएल राहुल जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई उन्होंने भी हार्दिक पांड्या की तारीफ करते हुए इस वीडियो में कहा कि जिस तरह से उन्होंने एडम जम्पा को लगातार 2 छक्के लगाए उससे मेरे ऊपर से दबाव पूरी तरह से खत्म हो गया। बता दें कि राहुल ने भी 34 गेंदों में 42 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अब सभी फैंस की नजरें 9 मार्च को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हुई हैं, जिसमें टीम इंडिया के फॉर्म को देखते हुए उनका पलड़ा थोड़ा भारी जरूर माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बीच मोहम्मद शमी को लेकर खड़ा हुआ नया बखेड़ा, सपोर्ट में उतरे रोहित पवार

IND vs NZ Final: भारत के खिलाफ फाइनल में कीवी टीम के इस खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस, कप्तान ने चोट पर दिया अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल