1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान क्रिकेट के सामने बहुत बड़ा संकट, सीरीज से पहले ही ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

पाकिस्तान क्रिकेट के सामने बहुत बड़ा संकट, सीरीज से पहले ही ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jul 08, 2025 01:20 pm IST,  Updated : Jul 08, 2025 01:20 pm IST

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच इसी महीने टी20 सीरीज खेली जानी है। इस बीच मेजर लीग क्रिकेट में खेल रहे हारिस राउफ चोटिल हो गए हैं। वे इसी सीरीज से बाहर हो सकते हैं।

pakistan cricket team- India TV Hindi
पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम जल्द ही टी20 सीरीज खेलने की तैयारी कर रही है। लेकिन इससे पहले कि सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया जाए, टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के तेज गेंदबाज हारिस राउफ अचानक चो​टिल हो गए हैं। वे बांग्लादेश के खिलाफ इसी महीने शुरू होने वाली सीरीज से बाहर हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल तो वे एमएलसी यानी मेजर क्रिकेट लीग से बाहर हुए हैं। हारिस राउफ लंबे समय तक के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं। 

एमएलसी में खेलते हुए चोटिल हुए हारिस राउफ

हारिस राउफ इस वक्त मेजर क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं। वे सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न टीम के मैंबर हैं। अभी इस टूर्नामेंट के कुछ मैच बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही पता चला है कि राउफ को हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है। अब वे एलएलसी में अपनी टीम के लिए बचे हुए मैच नहीं खेल पाएंगे। उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर उनकी जगह लेंगे। हारिस राउफ को उस वक्त चोट लगी थी, जब वे चार जुलाई को टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ मैच खेल रहे थे। इस मैच में राउफ ने केवल एक ही ओवर अपनी टीम के लिए फेंका और वे चोटिल हो गए थे। अब वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हैं। 

20 जुलाई से खेली जाएगी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश सीरीज

मेजर क्रिकेट लीग तो अब अपने समापन की ओर है, लेकिन पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज इसी महीने शुरू होगी। पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली है, वहां तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी। इसका पहला मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। अभी तक इसके लिए टीम का ऐलान तो नहीं किया गया है, लेकिन संभावना इसी बात की है कि हारिस राउफ इस सीरीज को मिल करने वाले हैं। 

ऐसा रहा है हारिस राउफ का प्रदर्शन

पाकिस्तान के लिए अक्टूबर 2020 में डेब्यू करने वाले हारिस राउफ ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान के लिए अप्रेल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। अब वे अगली सीरीज में खेलने के लिए भी दावेदार थे, लेकिन चोटिल होने के कारण अब तस्वीर बदल गई है। पा​किस्तान के लिए 85 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके राउफ ने 100 विकेट लेने का काम किया है। मेजर क्रिकेट लीग में उन्होंने 22 मैच खेलकर 28 विकेट अपने नाम किए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल