1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय कप्तान का डबल सेंचुरी रिकॉर्ड, मैदान में उतरते ही रचेंगी इतिहास, दुनिया में पहली बार होगा ऐसा

भारतीय कप्तान का डबल सेंचुरी रिकॉर्ड, मैदान में उतरते ही रचेंगी इतिहास, दुनिया में पहली बार होगा ऐसा

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jun 21, 2026 11:41 am IST,  Updated : Jun 25, 2026 01:10 pm IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में अपना 200वां T20 इंटरनेशनल मैच खेलकर इतिहास रचने जा रही हैं।

Harmanpreet Kaur - India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : AP

Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रविवार को एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रही हैं, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी क्रिकेटर हासिल नहीं कर पाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप मुकाबले में मैदान पर उतरते ही हरमनप्रीत अपने करियर का 200वां T20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगी और इसी के साथ वह पुरुष और महिला क्रिकेट मिलाकर इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

10वें वर्ल्ड कप में कर रही शिरकत

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर होने वाला यह मुकाबला सिर्फ भारत के लिए ही नहीं, बल्कि हरमनप्रीत के करियर के लिए भी बेहद खास रहने वाला है। 17 साल लंबे इंटरनेशनल सफर के बाद वह उस मुकाम पर पहुंच रही हैं, जिसके आसपास भी अब तक कोई क्रिकेटर नहीं पहुंचा है। बता दें, हरमनप्रीत का T20 वर्ल्ड कप से रिश्ता भी बेहद खास रहा है। उन्होंने 2009 में इंग्लैंड में खेले गए पहले वूमेन्स T20 कप में अपना T20I करियर शुरू किया था। अब 2026 में उसी टूर्नामेंट के 10वें संस्करण में वह 200 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं।

जब हरमनप्रीत ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था, तब महिला क्रिकेट को आज जैसी पहचान नहीं मिली थी। संसाधन काफी कम थे और खिलाड़ियों के लिए अवसर भी काफी कम हुआ करते थे। लेकिन समय के साथ महिला क्रिकेट ने लंबी छलांग लगाई और हरमनप्रीत इस बदलाव की सबसे बड़ी गवाहों में से एक रही हैं।

पहले T20I वर्ल्ड कप खिताब पर टिकी नजरें

हाल के महीनों में हरमनप्रीत के संन्यास को लेकर कई बार चर्चाएं भी उठीं, लेकिन भारतीय कप्तान ने हमेशा अपने प्रदर्शन से इन अटकलों को खारिज किया है। 8 महीने पहले ही उन्होंने भारत को ODI वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया था और अब उनकी नजरें T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने पर लगी हैं। यही वजह है कि 200वां मैच उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट जगत के लिए बेहद खास होने जा रहा है। गौरतलब है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब तक T20 वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस बार कहां तक पहुंचने में कामयाब हो पाती है।

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंद में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ठोका सबसे तेज अर्धशतक, 20 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश का बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान लगातार तीसरी हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल