1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 25 गेंदों में पचासा जड़ तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 25 गेंदों में पचासा जड़ तोड़ दिया अपना ही रिकॉर्ड

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 28, 2026 09:43 pm IST,  Updated : Jun 28, 2026 09:43 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अहम मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

Harmanpreet Kaur- India TV Hindi
हरमनप्रीत कौर Image Source : X@BCCI

ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक अहम मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में टीम इंडिया के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई। इस मामले में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। हरमन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।

हरमनप्रीत ने कर ली मेग लैनिंग की बराबरी

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में यह कप्तान के तौर पर हरमनप्रीत का पांचवां अर्धशतक है। इसके साथ ही महिला टी20 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के मामले में हरमनप्रीत अब दुनिया की दिग्गज कप्तानों की बराबरी पर आ गई हैं। इस लिस्ट में वे इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स और ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं, जिनके नाम बतौर कप्तान 5-5 बार पचास से अधिक का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। उनके ठीक बाद श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू (4) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (3) का नाम है।

महिला T20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • 5 - चार्लोट एडवर्ड्स
  • 5 - मेग लैनिंग
  • 5 - हरमनप्रीत कौर
  • 4 - चमारी अथापथु
  • 3 - सूज़ी बेट्स

खास लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंची हरमनप्रीत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक बनाने के मामले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक नया कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर उन्होंने महज 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की, जो कि किसी भी भारतीय महिला बल्लेबाज द्वारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन (22 गेंद) पहले और इंग्लैंड की सोफी डंकली (24 गेंद) दूसरे नंबर पर हैं। हरमनप्रीत अब इस खास क्लब में तीसरे स्थान पर आ गई हैं।

हरमनप्रीत कौर ने तेज गति से बनाए रन

हरमनप्रीत कौर की बात करें तो वह इस मैच में 27 बॉल पर 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुई। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज और शैफाली वर्मा ने 34-34 रनों की पारी खेली। वहीं स्मृति मंधाना ने 38 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दोनों विकेट सोफी मोलिनक्स को मिले। भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 171 रन का टारगेट रखा।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी20 में भी नहीं मिला मौका, टीम इंडिया के लिए दो प्लेयर्स ने किया डेब्यू

मंधाना-शैफाली ने मिलकर रचा इतिहास, महिला टी20 में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी जोड़ी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल