1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैरी ब्रूक का तो कोई जवाब ही नहीं, कप्तान बनने के बाद भी जलवा बरकरार

हैरी ब्रूक का तो कोई जवाब ही नहीं, कप्तान बनने के बाद भी जलवा बरकरार

 Published : Sep 02, 2025 06:03 pm IST,  Updated : Sep 02, 2025 06:03 pm IST

हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड क्रिकेट टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रही है। खुद हैरी भी अच्छा खेल दिखा रहे हैं।

harry brook- India TV Hindi
हैरी ब्रूक Image Source : GETTY

 

हैरी ब्रूक इस वक्त छाए हुए हैं। वे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और कप्तान बनने के बाद भी उनकी बल्लेबाजी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। कप्तान बनने के बाद हैरी ब्रूक लगभग हर मैच में रन बना रहे हैं। इंग्लैंड के अब तक जितने भी वनडे कप्तान रहे हैं, उन सभी में औसत के मामले में अभी हैरी ब्रूक ही नंबर वन हैं। हालांकि अभी सेंपल साइज कम है, लेकिन फिर भी आंकड़े तो यही बता रहे हैं। 

अब तक आठ वनडे मैचों में कप्तानी कर चुके हैं हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक ने कप्तान के तौर पर अभी तक इंग्लैंड के लिए आठ वनडे मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 443 रन बनाए हैं। हैरी के नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि हैरी का औसत इस दौरान 73.83 का है। जो सबसे ज्यादा है, हालांकि यहां पर उन्हीं कप्तानों की बात की जा रही है, जिन्होंने पांच से ज्यादा मैचों में टीम की कमान संभाली है। हैरी ब्रूक इस वक्त 122.71 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

हैरी ब्रूक के बाद आता है केविन पीटरसन का नाम

इस मामले में दूसरे नंबर के बल्लेबाज की बात की जाए तो वे केविन पीटरनसन हैं। उन्होंने 12 वनडे मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी की थी और इस दौरान 52.28 के औसत से 366 रन बनाए थे। इंग्लैंड के केवल यही दो बल्लेबाज हैं, जिनका औसत 50 के पार का है। बाकी कोई भी इनकी बराबरी नहीं कर पाया है। हालांकि अभी तो हैरी ब्रूक की कप्तानी शुरुआती दौर में है, यानी आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि हैरी कप्तानी और बल्लेबाजी को कैसे मैनेज करते हैं। 

अब तक ऐसा रहा है हैरी ब्रूक का करियर

अब तक के वनडे करियर की बात की जाए तो हैरी बूक ने 29 वनडे मैच खेलकर 947 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और छह अर्धशतक हैं। हैरी ने अब तक 36.42 के औसत और 102.15 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। टेस्ट में भी हैरी का जलवा देखने के लिए मिलता है, वहां तो वे एक तिहरा शतक भी लगाने में कामयाब रहे हैं। अब 47 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलकर हैरी ने 873 रन बनाए हैं। आने वाले कुछ वक्त में ही हैरी की प्रतिभा का सही मूल्यांकन हो पाएगा कि वे कैसा खेल दिखाते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल