Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मिला नया कप्तान, अब वनडे और टी20 इंटरनेशनल में संभालेगा कमान

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को मिला नया कप्तान, अब वनडे और टी20 इंटरनेशनल में संभालेगा कमान

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Apr 07, 2025 04:48 pm IST, Updated : Apr 07, 2025 04:48 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट की ओर से वनडे और टी20 इंटरनेशनल के नए कप्तान का ऐलान कर दिया गया है। जहां टेस्ट में कप्तानी बेन स्टोक्स करते रहेंगे, वहीं बाकी दो फॉर्मेट में ये जिम्मेदारी हैरी ब्रूक को सौंपी गई है।

Harry Brook- India TV Hindi
Image Source : GETTY हैरी ब्रूक

जहां एक ओर भारत में आईपीएल चल रहा है और दुनियाभर के खिलाड़ी यहां खेल रहे हैं, इसी बीच इंग्लैंड में कुछ और ही हो रहा है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खराब प्रदर्शन के बाद जॉस बटलर ने अचानक कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान की तलाश में था। अब उन्हें जॉस बटलर का रिप्लेसमेंट मिल गया है। नया कप्तान अब टी20 इंटरनेशनल और वनडे में टीम की कमान संभालेगा। ये जिम्मेदारी हैरी ब्रूक को दी गई है। 

ईसीबी ने किया हैरी ब्रूक को कप्तानी देने का ऐलान

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हैरी ब्रूक को टी20 इंटरनेशनल और वनडे का नया कप्तान बनाने का ऐलान किया है। हालांकि ​बेन स्टोक्स पहले की ही तरह टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी करते रहेंगे। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल और वनडे की कप्तानी जॉस बटलर कर रहे थे। करीब 26 साल के हैरी ब्रूक ने साल 2022 में ही अपना डेब्यू किया था, उसके बाद से कुछ एक मुकाबलों को छोड़ दें तो वे लगातार खेल रहे हैं। हैरी ब्रूक इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर दो के बल्लेबाज हैं। इससे पहले वे वनडे और टी20 इंटरनेशनल में जॉस बटलर की कप्तानी में उपकप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

अंडर 19 में कर चुके हैं इंग्लैंड की कप्तानी

हैरी ब्रूक के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी नई नहीं होगी, क्योंकि इससे पहले वे इंग्लैंड के लिए अंडर 19 में कप्तानी कर चुके हैं। साल 2028 में जब न्यूजीलैंड में अंडर 19 विश्व कप हुआ था, तब वे ही इंग्लैंड के कप्तान हुआ करते थे। हैरी ब्रूक आईपीएल में भी खेलने वाले थे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपने पाले में किया भी था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने आने से मना कर दिया। इसके लिए उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया था। इसके बाद नए नियमों के अनुसार बीसीसीआई ने उन पर दो साल का बैन भी लगा दिया है। यानी अब हैरी ब्रूक दो साल तक आईपीएल नहीं खेल पाएंगे। 

हैरी ब्रूक का अब तक ऐसा रहा है रिकॉर्ड

अगर हैरी ब्रूक के आंकड़ों की बात की जाए तो वे काफी अच्छे हैं। हैरी ब्रूक अब तक इंग्लैंड के लिए 26 वनडे मैच खेलकर 816 रन बना चुके हैं। यहां उनका औसत 34 का है। उन्होंने अब तक एक शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। इसके बाद अगर टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो वहां उन्होंने 44 मैच खेलकर 798 रन बनाए हैं। वे शतक तो नहीं लगा पाए हैं, लेकिन चार अर्धशतक उनके नाम हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी हैरी ब्रूक का जलवा देखने के लिए मिलता है। वे अब तक 24 टेस्ट खेलकर 2281 र​न बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके नाम आठ शतक और 10 अर्धशतक हैं। उन्होंने पाकिस्तान में ही टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक भी लगाया है।

यह भी पढ़ें 

आर अश्विन के यूट्यूब चैनल पर मचा बवाल, अब इस वजह से नहीं कर पाएंगे CSK के मैचों को कवर

पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ इस गलती की ICC ने दी बड़ी सजा

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement