1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'रन नहीं बनते मुझसे, फैंस को गाली देना है तो बोलो', खराब प्रदर्शन के बाद लोगों ने इस प्लेयर की लगाई क्लास!

'रन नहीं बनते मुझसे, फैंस को गाली देना है तो बोलो', खराब प्रदर्शन के बाद लोगों ने इस प्लेयर की लगाई क्लास!

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 24, 2023 11:14 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 11:14 pm IST

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के एक स्टार खिलाड़ी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। इस प्लेयर को फैंस सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

Harry Brook - India TV Hindi
Harry Brook Image Source : IPLT20.COM

SRH vs DC: IPL 2023 में इस समय दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स के बीच मुकाबला खेल जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम ने हैदराबाद को मैच जीतने के लिए 145 रनों का टारगेट दिया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के एक स्टार खिलाड़ी ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। इसके बाद फैंस सोशल मीडिया पर इस प्लेयर को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं, इस प्लेयर के बारे में। 

इस खिलाड़ी ने किया निराश 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है। वह 14 गेंदों में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि उनके ऊपर रन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी थी। उन्होंने आईपीएल 2023 में अभी तक 13, 3, 13, 100, 9, 18 और 7 रनों की पारियां खेली हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 13.25 करोड़ की भारी भरकम रकम में अपने साथ जोड़ा था। आईपीएल 2023 में उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक निकला है। इसके अलावा वह मैच में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। 

सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फ्लॉप होते ही फैंस हैरी ब्रूक को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि उनके बल्ले से शतक के बाद रन नहीं निकले हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि वह केएल राहुल के बाद वह सबसे सुस्त खेलने वाले खिलाड़ी हैं। 

दिल्ली ने बनाए सिर्फ 144 रन

दिल्ली की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 144 रन बनाए। मैच में बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर फिल साल्ट बिना खाता खोले 0 रन पर आउट हो गए। इसके अलावा कप्तान डेविड वॉर्नर ने 21 और मिचेल मार्श ने 25 रनों का योगदान दिया। 10 रन की एक छोटी सी पारी सरफराज खान ने भी खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल और मनीष पांडे ने 34-34 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक बल्लेबाजी नहीं कर पाया। हैदराबाद की ओर से 3 विकेट वॉशिंगटन सुंदर और 2 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने झटके।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल