Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: हवा में उड़ता चला गया स्टंप, फिर हर्षित राणा ने किसकी ओर देखकर किया ये इशारा

VIDEO: हवा में उड़ता चला गया स्टंप, फिर हर्षित राणा ने किसकी ओर देखकर किया ये इशारा

हर्षित राणा ने राजकोट वनडे में भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद वे खुशी से झूम उठे। इसी बीच का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Jan 14, 2026 06:58 pm IST, Updated : Jan 14, 2026 06:58 pm IST
harshit rana- India TV Hindi
Image Source : AP हर्षित राणा

Harshir Rana: भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में जब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारी में रन चेज के लिए आई तो एक गजब का नजारा देखने के लिए मिला। भारत को पहली सफलता हर्षित राणा ने दिलाई। इस दौरान राणा की बॉल पर डेवोन कॉन्वे पूरी तरह से बीट हो गए और उनका स्टंप हवा में उड़ता हुआ दिखाई दिया। तभी राणा ने ऐसा इशारा किया जो अब चर्चा का​ विषय बन गया है। 

भारत ने राजकोट में बनाए 284 रन, केएल राहुल ने खेली 112 रनों की पारी

राजकोट में खेले जा रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रनों का एक ठीकठाक स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की। एक वक्त टीम इंडिया की हालत काफी पतली थी, लेकिन केएल राहुल ने शानदार शतक ठोककर भारतीय टीम को मजबूत दी। राहुल ने नंबर पांच पर आकर 92 बॉल पर 112 रन बनाए। इसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। राहुल आखिर तक नाबाद भी रहे। 

हर्षित राणा ने उखाड़ दिया डेवोन कॉन्वे का स्टंप, खुशी से गिल की ओर किया इशारा

अब न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 285 रनों का टारगेट था। इसका पीछा करने के लिए न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स क्रीज पर आए। रन चेज बहुत बड़ा नहीं था, इ​सलिए दोनों ने संभलकर धीमी बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड ने पहले पांच ओवर में 22 रन बना लिए थे। इसी बीच छठा ओवर लेकर हर्षित राणा आए। उन्होंने इस ओवर की दूसरी ही बॉल पर कॉन्वे को क्लीन बोल्ड कर दिया। राणा की बॉल कॉन्वे को समझ ही नहीं आई। वे चारोखाने चित्त हो गए। इस बीच कॉन्वे का स्टंप हवा में लहराता हुआ साफ देखा जा सकता है। जैसे ही कॉन्वे का स्टंप उड़ा राणा ने कप्तान शुभमन गिल की तरफ इशारा किया और खुशी से झूम उठे। ऐसा लगा कि ओवर से पहले गिल और राणा के बीच कुछ बात हुई थी, जो प्लान बना था वो काम कर गया। 

दो बार राणा का शिकार बन चुके हैं कॉन्वे

इससे पहले सीरीज के पहले मुकाबले में भी हर्षित राणा ने ही कॉन्वे को आउट किया था। इन तीन मैचों की सीरीज के दोनों मैचों में कॉन्वे राणा का शिकार बने हैं। इस दौरान वे 22 बॉल पर केवल 18 ही रन बना सके हैं। यानी जैसे ही राणा आते हैं कॉन्वे के जाने का वक्त आ जाता है। अब देखना है कि आने वाले एक और मैच में क्या इन दोनों का आमना सामना फिर से होता है। अगर हां, तो फिर ये जंग देखने में दिलचस्प होगी। 

यह भी पढ़ें 

U19 World Cup 2026: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे अंडर 19 विश्व कप, कितने बजे शुरू होगा भारत का मुकाबला

Kristian Clarke : कौन है क्रिस्टियन क्लार्क, जिसने आते ही पिला दिया रोहित शर्मा और विराट कोहली को पानी

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement