1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट, वनडे या टी20; किस फॉर्मेट में हर्षित राणा ने अब तक किया है बेस्ट प्रदर्शन? 6 महीने पहले खेला था आखिरी मैच

टेस्ट, वनडे या टी20; किस फॉर्मेट में हर्षित राणा ने अब तक किया है बेस्ट प्रदर्शन? 6 महीने पहले खेला था आखिरी मैच

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jun 19, 2026 12:18 pm IST,  Updated : Jun 19, 2026 01:08 pm IST

हर्षित राणा चोट से उबरने के बाद टीम इंडिया में वापसी करने में कामयाब रहे हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। चोट की वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 से बाहर रहे थे।

Harshit Rana- India TV Hindi
हर्षित राणा Image Source : AP

Harshit Rana: अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव हुआ है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को चेन्नई में होने वाले मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वह चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं और 6 महीने के बाद उनका कमबैक हुआ है। हर्षित राणा ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था। वह अब तक 2 टेस्ट, 14 वनडे और 9 टी20 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं। किस फॉर्मेट में अब तक उनका प्रदर्शन सबसे ज्यादा अच्छा रहा है, उसकी जानकारी हम आपको देंगे।

वनडे फॉर्मेट में अब तक हर्षित राणा का प्रदर्शन रहा है शानदार

आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो अब तक वनडे में उनका प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। 14 वनडे में हर्षित अब तक 26 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इस फॉर्मेट में उनका बॉलिंग औसत 27.38 का रहा है, जो काफी अच्छा माना जाता है। वहीं वनडे में उनका बॉलिंग स्ट्राइक 26.42 का है, ये भी काफी अच्छा है। इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 39 रन देकर 4 विकेट का रहा है। वनडे में उनका इकॉनमी 6.22 का रहा है। इस फॉर्मेट में हर्षित का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है, ऐसे में काफी हद तक चांसेस हैं कि उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 20 जून को चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग XI में शामिल किया जाए।

टी20 में हर्षित का प्रदर्शन कैसा रहा है?

टेस्ट और टी20 में हर्षित का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। टेस्ट में वह अब तक 2 मैचों की 3 पारियों में सिर्फ 4 विकेट ही लेने में कामयाब हो पाए हैं। यहां उनका बॉलिंग औसत 50.75 और स्ट्राइक रेट 67.50 का रहा है। वहीं टी20 फॉर्मेट में उनके प्रदर्शन को लेकर बात करें तो 9 मैचों की 8 पारियों में 9 विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं। टी20 में उनका बॉलिंग औसत 33.00 और स्ट्राइक रेट 18.67 का रहा है। यहां उन्होंने 10.61 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए हैं।

टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल से बाहर रहे थे हर्षित राणा

अगर हर्षित राणा की बात करें, तो उन्हें इसी साल जनवरी में घुटने में चोट लगी थी। इस वजह से वह जनवरी से अब तक क्रिकेट नहीं खेल पाए। चोट के कारण वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आईपीएल 2026 में भी नहीं खेल सके थे। ठीक होने के लिए हर्षित 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में ट्रेनिंग और इलाज करा रहे थे। अब वह पूरी तरह ठीक होकर भारतीय टीम में लौट आए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

यह भी पढ़ें

फॉफ डुप्लेसी ने 41 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से जड़ा शतक

FIFA World Cup 2026: कनाडाई फुटबॉलर के पैर की हड्डियां टूटीं, स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर, देखें वीडियो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल