1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025: अमीरी में विराट को भी पछाड़ा, ऑक्शन से पहले ही बना IPL का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी

IPL 2025: अमीरी में विराट को भी पछाड़ा, ऑक्शन से पहले ही बना IPL का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 31, 2024 11:18 pm IST,  Updated : Oct 31, 2024 11:18 pm IST

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी। रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट सौंपने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

IPL 2025 Most Expensive Retention: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 18वें सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट का खुलासा कर दिया है। पंजाब किंग्स और आरसीबी को छोड़कर बाकी की 8 टीमों ने खिलाड़ियों को रिटेन करने में खूब पैसे उड़ाये। पंजाब किंग्स ने सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 3 खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा। पंजाब ने शशांक सिंह (5.50 करोड़ रुपये) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़ रुपये) को रिटेन किया जबकि आरसीबी ने विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को अपनी टीम में बनाए रखा।

RCB ने विराट कोहली को रिटेन करने में सबसे ज्यादा पैसे खर्च किए। टीम ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया। RCB रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये जबकि यश दयाल को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया। विराट कोहली 2008 से ही IPL का हिस्सा हैं और एक टीम यानी RCB के लिए पिछले 17 साल से खेल रहे हैं। इस दौरान उनकी सैलरी में काफी ज्यादा इजाफा हो चुका है। पहले तीन सीजन कोहली की सैलरी 12 लाख रुपये थी जिसके बाद उन्होंने जबरदस्त उछाल मारा और 2011 में उनकी सैलरी सीधे 8.28 करोड़ पहुंच गई। कोहली को 2015 से 15 करोड़ रुपये मिल रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने 20 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए नया इतिहास रच दिया। वह IPL में 20 करोड़ से ज्यादा सैलरी पाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।

IPL इतिहास में विराट कोहली की सैलरी

  • 2008 - 12 लाख (U19 ड्राफ्ट)
  • 2011 - 8.28 करोड़
  • 2014 - 12.5 करोड़
  • 2018 - 17 करोड़
  • 2022 - 15 करोड़
  • 2025 - 21 करोड़*

विराट कोहली ने भले ही 21 करोड़ के साथ IPL में सैलरी का नया कीर्तिमान बना दिया लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा भी रहा जिस पर रिटेंशन में किंग कोहली से भी ज्यादा पैसे बरसे। इस खिलाड़ी का नाम है हेनरिक क्लासेन जिसको सनराइजर्स हैदराबाद ने 23 करोड़ रुपये में रिटेन किया। क्लासेन की सैलरी में जबरदस्त उछाल हुआ है।पिछले सीजन क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ 5.25 करोड़ रुपये ही दिए थे लेकिन इस बार उन्हें 23 करोड़ रुपये मिले हैं। इस तरह वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। मिचेल स्टार्क 24.75 करोड़ के साथ IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। क्लासेन के अलावा SRH ने कप्तान पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी को भी रिटेन किया। 

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: पंजाब किंग्स का बड़ा ऐलान, ऑक्शन से पहले सिर्फ 2 खिलाड़ियों को किया रिटेन

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 विदेशी सहित 5 धाकड़ खिलाड़ियों को किया रिटेन

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल