1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नेट रन रेट सुधारने के लिए टीम इंडिया को करना होगा कमाल, माइनस से प्लस में जाने के लिए ये है पूरा समीकरण

नेट रन रेट सुधारने के लिए टीम इंडिया को करना होगा कमाल, माइनस से प्लस में जाने के लिए ये है पूरा समीकरण

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Feb 24, 2026 03:56 pm IST,  Updated : Feb 24, 2026 04:17 pm IST

Team India Net Run Rate: टीम इंडिया को अपने सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद टीम इंडिया का नेट रन रेट माइनस में चला गया है।

Team India- India TV Hindi
टीम इंडिया Image Source : PTI

Team India Net Run Rate: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपनी सभी चार मैचों में जीत दर्ज की थी। लेकिन सुपर-8 में पहुंचने के बाद पहले ही मुकाबले में रियलिटी चेक मिला। उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से टीम इंडिया को दो-दो झटके लगे हैं। पहला उन्होंने दो अंक गंवाए साथ ही में अब उनका नेट रन रेट -3.800 हो गया है। अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने और नेट रन रेट सुधारने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

नेट रन रेट माइनस से पॉजिटिव में ले जाने के लिए क्या करना होगा?

सुपर-8 में अब टीम इंडिया का अगला मैच जिम्बाब्वे से होगा। ये मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस ये जानना चाहते हैं कि भारत को अब यहां से सुपर-8 में पहुंचने और नेट रन रेट सुधारने के लिए क्या करना होगा। आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया को यहां से नेट रन रेट को माइनस से प्लस में ले जाने के लिए क्या करना होगा और इसका बेस्ट पॉसिबल सिनेरियो क्या होगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में क्या है पॉसिबल सिनेरियो?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में टीम इंडिया को टॉस जीतकर रन चेज करना होगा। यहां से अगर जिम्बाब्वे पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाती है तो टीम इंडिया को 151 रन 66 गेंदों में बनाने होंगे। अगर जिम्बाब्वे की टीम पहले बैटिंग करते हुए 180 के आसपास रन बनाती है, तो टीम इंडिया को ये टारगेट 70 गेंदों में चेज करना होगा। वहीं उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाती है तो भारतीय टीम को ये टारगेट 73 गेंदों में हासिल करना होगा। वहीं अगर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करती है और 200 रन बनाती है तो उन्हें नेट रन रेट पॉजिटिव में ले जाने के लिए 76 रन के अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।

टीम इंडिया को मैच जीतने पर देना होगा ध्यान

टीम इंडिया को यहां से नेट रन रेट से पहले पॉइंट्स हासिल करने पर ध्यान देना होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें सबसे पहले दो मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। टीम इंडिया के खाते में फिलहाल कोई अंक नहीं है। तो भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए यहां से बचे हुए दोनों मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं उनको ये भी दुआ करनी होगी कि यहां से साउथ अफ्रीका अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीत जाए इस स्थिति में टीम इंडिया नेट रन रेट के फेर में फंसे बिना भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है।

यह भी पढ़ें

वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया ऐलान, जानिए किस दिन भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

22 साल बाद स्टीव बकनर का बड़ा खुलासा, सचिन तेंदुलकर को गलत आउट देने को लेकर मानी अपनी गलती

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल