1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम आखिर अब कैसे पहुंचेगी WTC फाइनल में, आखिरी 2 मैचों का ये है पूरा समीकरण

भारतीय टीम आखिर अब कैसे पहुंचेगी WTC फाइनल में, आखिरी 2 मैचों का ये है पूरा समीकरण

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 19, 2024 08:10 am IST,  Updated : Dec 19, 2024 08:10 am IST

WTC 2023-25: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के ड्रॉ होने के साथ टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के समीकरण एकबार फिर से बदल गए हैं। ऐसे में जानें कैसे अभी भी भारतीय टीम सीधे अपनी जगह बना सकती है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

How Can India Qualify For WTC Final: ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023-25 सीरीज के तीसरे मुकाबले के ड्रॉ होने के साथ अब एकबार फिर से टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के समीकरण में काफी तेजी के साथ बदल गए हैं। गाबा टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के साथ दोनों टीमों को कुछ प्वाइंट्स जरूर मिले जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां 58.89 पीसीटी के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है तो वहीं भारतीय टीम 55.89 पीसीटी के साथ तीसरे नंबर पर है। अब ऐसे में टीम इंडिया किस तरह से अभी भी फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर सकती है, इसके भी कुछ नए समीकरण सामने आए हैं।

आखिरी दोनों टेस्ट जीत सीधे कर देगी फाइनल में जगह पक्की

भारतीय टीम को अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में 2 और मुकाबले खेलने हैं जिसमें अगला मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न जबकि पांचवां मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी के मैदान पर खेला जाएगा। यदि टीम इंडिया इन दोनों ही मैचों को जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसका पीसीटी सीधे 60.53 पर पहुंच जाएगा जो ऑस्ट्रेलिया से अधिक होगा और यदि वह श्रीलंका के खिलाफ इसके बाद होने वाली सीरीज को भी 2-0 से जीतेंगे तब भी टीम इंडिया से प्वाइंट्स टेबल में नीचे रहेंगे। भारतीय टीम आखिरी दोनों मैच जीतने के साथ फाइनल में अपनी जगह को पक्की कर लेगी और उसे किसी अन्य सीरीज के परिणाम पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

यदि 2-1 से जीतती है टीम इंडिया या फिर 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी 2 मैचों में से यदि टीम इंडिया एक जीतती है और एक ड्रॉ पर खत्म होता है तो इस स्थिति में श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम होने वाली टेस्ट सीरीज को 1-0 से ही अपने नाम करे वहीं साउथ अफ्रीका घर पर पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-0 से गंवा दे, इससे टीम इंडिया फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लेगी। वहीं यदि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर खत्म होती है तो इस स्थिति में टीम इंडिया का पीसीटी 55.26 रहेगा और ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज या तो 1-0 या फिर 2-0 से गंवानी होगी। वहीं साउथ अफ्रीका भी पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से गंवा दें।

अगर 1-1 से ड्रॉ पर खत्म होती है टेस्ट सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये टेस्ट सीरीज अगर 1-1 से बराबरी पर खत्म होती है तो टीम इंडिया का पीसीटी 53.51 का रहेगा, ऐसे में साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ कम से कम 2-0 से हार का सामना करना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-0 से गंवा दें या फिर सीरीज के दोनों ही मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हो जाएं। ऐसे में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के अंक बराबर हो जाएंगे वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साइकल में अधिक सीरीज जीतने पर टीम इंडिया फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लेगी। हालांकि भारतीय टीम इस टेस्ट सीरीज में एक भी हार का सामना करती है तो इस रेस से पूरी तरह बाहर हो जाएगी।

ये भी पढ़ें

 

WI vs BAN: वेस्टइंडीज की घर में बहुत बुरी हार, बांग्लादेश का सीरीज पर कब्जा

टीम से बाहर हुए संजू सैमसन, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल