आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को कई झटके लग चुके हैं। जिसमें से टीम के लिए सबसे बड़ा झटका एमएस धोनी का बाहर होना रहा है। धोनी काफ स्ट्रेन में चोट की वजह से लगभग दो हफ्ते के लिए क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। धोनी इस वक्त 40 साल के हैं लेकिन फिर भी वह इस फ्रेंचाइजी के लिए लगातार खेल रहे हैं। पिछले कुछ सालों से एमएस धोनी सिर्फ विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। बल्लेबाजी में उनकी भूमिका काफी लिमिटेड रही है।
CSK ने एमएस धोनी के बिना अब तक कितने मैच खेले हैं?
CSK की फ्रेंचाइजी ने सीजन शुरू होने से पहले पुष्टि की है कि IPL 2026 से पहले, धोनी को पिंडली में खिंचाव आ गया है और वे इसके लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। इस वजह से वह IPL 2026 के पहले दो हफ्ते के मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में फैंस के मन में पहला सवाल ये उठ रहा है कि CSK इस मैच में धोनी की जगह इस मैच में किस प्लेयर को मौका देगी। वहीं ऐसा कब कब हुआ है कि CSK आईपीएल में धोनी के बिना खेलने उतरी है। तो आपको बता दें कि एमएस धोनी के बिना चेन्नई ने आईपीएल में पांच मुकाबले खेले हैं और वहां टीम के लिए मैच जीतना मुश्किल रहा है।
धोनी के बिना आईपीएल में चेन्नई का प्रदर्शन कैसा रहा है?
IPL के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स ने जब से धोनी को चुना और उन्हें टीम का कप्तान बनाया है तब से धोनी सिर्फ पांच मैचों में टीम से बाहर रहे हैं। सुपर किंग्स ने इस दौरान 253 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 248 में धोनी टीम का हिस्सा रहे हैं। जिन मैचों में CSK धोनी के बिना खेली, उनमें से टीम ने सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज की है, वहीं चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
किन-किन मैचों में टीम को मिली है हार
एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में रैना ने सुपर किंग्स की कप्तानी की, लेकिन वे टीम को सिर्फ एक मैच ही जिता पाए। यह जीत 2010 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ आई थी। उसी साल, सुपर ओवर में उन्हें किंग्स XI पंजाब (अब पंजाब किंग्स) से हार मिली थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 2019 में CSK को दो मैचों (सनराइजर्स हैदराबाद & मुंबई इंडियंस) में धोनी की कमी खली और दोनों ही में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।
यह भी पढ़ें
CSK vs RR: चेन्नई फ्रेंचाइजी में एक युग का अंत! दो दिग्गजों के बिना पहली बार खेलने उतरेगी येलो आर्मी