Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब राशिद खान को कप्तानी से हटाया गया, अफगानिस्तान ने नए टी20 कप्तान का किया ऐलान

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब राशिद खान को कप्तानी से हटाया गया, अफगानिस्तान ने नए टी20 कप्तान का किया ऐलान

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Mar 05, 2026 05:09 pm IST, Updated : Mar 05, 2026 05:09 pm IST

अफगानिस्तान जिनसे सभी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, वह ग्रुप स्टेज से आगे बढ़ने में कामयाब नहीं हो सके। अब अफगा क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी लिमिटेड ओवर्स सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें राशिद खान की जगह पर टी20 में टीम के नए कप्तान का नाम का भी खुलासा हो गया है।

Afghanistan Cricket Team- India TV Hindi
Image Source : AP अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान की टीम से इस बार सभी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में काफी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन वह उसमें पूरी तरह से खरा नहीं उतर सकी। राशिद खान की कप्तानी में अफगानिस्तान टीम का सफर ग्रुप स्टेज के साथ ही खत्म हो गया। अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए राशिद खान को जहां कप्तानी से हटाने का फैसला लिया है तो वहीं श्रीलंका के खिलाफ 13 मार्च से होने वाली तीन मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज के लिए अफगान टीम का ऐलान किए जाने के साथ नए कप्तान की भी नियुक्ति कर दी गई है।

इब्राहिम जादरान को राशिद खान की जगह पर बनाया गया कप्तान

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम के ऐलान के साथ ही उनके मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह ने कहा ने दिए अपने बयान में कहा कि टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर राशिद खान ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है और टीम ने भी उनके नेतृत्व में काफी बेहतर खेल दिखाया है। हम राशिद की कप्तानी में साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुए थे। अब हमने टी20 में टीम के नेतृत्व में बदलाव करने का फैसला सोच-समझकर लिया है, जिसमें राशिद खान की जगह पर इब्राहिम जादरान इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। इब्राहिम जादरान इससे पहले राशिद खान की कप्तानी में उपकप्तान की जिम्मेदारी को संभाल रहे थे।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, शराफुद्दीन अशरफ, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, जिया उर रहमान, फरीद अहमद मलिक, अब्दुल्ला अहमदजई।

अब तक ऐसा रहा है इब्राहिम जादरान का करियर

ओपनिंग बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने अभी तक अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित जरूर किया है। टी20 इंटरनेशनल में इब्राहिम जादरान ने अब तक 65 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 33.30 के औसत से 1865 रन बनाए हैं। इब्राहिम जादरान के बल्ले से इस दौरान 16 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं। इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान टीम की तरफ से 8 टेस्ट और 39 वनडे मैच भी खेले हैं।

यूएई में खेली जानी है सीरीज

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और 3 वनडे मैचों की इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है, जिसमें टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने हैं, तो वहीं वनडे सीरीज के तीनों मैच दुबई के स्टेडियम में खेले जाएंगे। अभी मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से हालात बेहतर नहीं हैं, जिसको लेकर भी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि वह लगातार स्थिति को लेकर अपनी नजरें बनाए हुए है और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ इस बारे में बातचीत कर रहा है कि क्या इस सीरीज के शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। इसको लेकर फैसला अगले कुछ दिनों में स्थिति को देखते हुए लिया जाएगा।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, बिलाल समी, नांग्याल खरोटी, गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद अहमद मलिक।

अफगानिस्तान-श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे ओवर्स सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टी20 मैच - 13 मार्च, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • दूसरा टी20 मैच - 15 मार्च, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • तीसरा टी20 मैच - 17 मार्च, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
  • पहला वनडे मैच - 20 मार्च, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • दूसरा वनडे मैच - 22 मार्च, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • तीसरा वनडे मैच - 25 मार्च, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

ये भी पढ़ें

हार के बाद छलका एडन मारक्रम का दर्द, करारी शिकस्त को बताया चेहरे पर तमाचे जैसा

IPL 2026 से पहले आई बड़ी खबर, CSK ने धाकड़ अंग्रेज को अपने खेमे में किया शामिल

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement