1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले किया गया बड़ा बदलाव, PCB की शिकायत के बाद लिया गया ये फैसला

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले किया गया बड़ा बदलाव, PCB की शिकायत के बाद लिया गया ये फैसला

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 06, 2024 04:30 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 04:30 pm IST

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को मुकाबला खेला जाना है। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले एक बड़ा बदलाव किया गया है।

IND vs PAK- India TV Hindi
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले किया गया बड़ा बदलाव Image Source : GETTY

IND vs PAK T20 World Cup 2024: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट मैच होता है तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। दोनों टीमें के बीच लंबे समय से बाइलेटरल सीरीज नहीं हुई है। अब भारत और पाकिस्तान आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में ही भिड़ते हुए नजर आते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क के मैदान पर खेला जाएगा। लेकिन इस मैच से पहले आईसीसी की ओर से एक बड़ा बदलाव किया गया है। 

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बड़ा बदलाव

पाकिस्तान गुरुवार को डलास में सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ अपना पहला ग्रुप ए गेम खेलने के बाद न्यूयॉर्क की यात्रा करेगा। लेकिन इससे पहले न्यूयॉर्क में पाकिस्तान की टीम के होटल में बदलाव किया गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा न्यूयॉर्क में होटल से मैदान तक 90 मिनट की ड्राइव के बारे में शिकायत करने के बाद आईसीसी ने पाकिस्तान टीम को दूसरे होटल में शिफ्ट करने का फैसला किया है। नए होटल से मैदान सिर्फ पांच मिनट की ड्राइव पर है।

टीम इंडिया का होटल कितना दूर? 

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूयॉर्क में अपने तीन ग्रुप गेम खेल रही है, वह जिस होटल में ठहरी है वहां से मैदान सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है। भारत ने वहां अपना पहला मैच बुधवार को जीता था। बता दें, श्रीलंका ने भी न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक मैच खेला था। इस दौरान श्रीलंका ने भी न्यूयॉर्क में मैदान पर अपनी टीम की लंबी ड्राइव पर चिंता व्यक्त की थी। जो आयोजन स्थल से एक घंटे से अधिक की ड्राइव पर था।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का शेड्यूल 

पाकिस्तानी टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपना पहला मुकाबला 6 जून को अमेरिका के खिलाफ खेलना है। इसके बाद पाकिस्तानी टीम 9 जून को भारतीय टीम के साथ महामुकाबला खेलेगी। 11 जून को पाकिस्तान का सामना कनाडा से और 16 जून को आयरलैंड से मुकाबला होगा। 

टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल 

भारत बनाम आयरलैंड, 5 जून, न्यूयॉर्क, 8 विकेट से जीता

भारत बनाम पाकिस्तान, 9 जून, न्यूयॉर्क, रात 8.00 बजे से
भारत बनाम अमेरिका, 12 जून, न्यूयॉर्क, रात 8.00 बजे से
भारत बनाम कनाडा, 15 जून, लॉडरहिल, रात 8.00 बजे से 

ये भी पढ़ें

T20 World Cup में देखने को मिली अजीबोगरीब घटना, बीच मैच दूसरी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया खिलाड़ी, Video

USA vs PAK: डलास के मैदान बल्लेबाज या गेंदबाज कौन दिखाएगा कमाल? देखें ये पिच रिपोर्ट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल