1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC ने टी20 इंटरनेशनल के इस नियम में किया बड़ा बदलाव, अब ओवर कम होने पर लागू होगा ये रूल

ICC ने टी20 इंटरनेशनल के इस नियम में किया बड़ा बदलाव, अब ओवर कम होने पर लागू होगा ये रूल

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Jun 26, 2025 11:17 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 11:17 pm IST

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल लगातार तीनों फॉर्मेट के कुछ नियमों में बदलाव का ऐलान कर रही है, जिसमें अब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में ओवर कम होने की स्थिति में पावर प्ले को किस तरह से लागू किया जाएगा उसके नए नियम का ऐलान किया है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : GETTY

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने लगातार तीनों फॉर्मेट के कुछ नियमों में बदलाव का ऐलान कर रही है, जिसमें अब उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले को लेकर एक नए नियम का ऐलान किया है। ये नया रूल उस स्थिति में लागू किया जाएगा, जब मुकाबले में ओवर कम किए जाएंगे, जिसमें बल्लेबाजी करने वाली टीम को ओवर कम होने के साथ पावरप्ले को उस नए नियम के अनुसार लागू किया जाएगा। 20-20 ओवर के मैच में 6 ओवर के पावरप्ले का नियम है, जिसमें यदि किसी पारी में ओवरों की संख्या कम होती है तो उस स्थिति में पावरप्ले के नियम को लागू किया जाएगा।

आईसीसी ने ओवर्स कम होने पर पावरप्ले के लिए लागू किया ये नया नियम

आईसीसी ने ओवर्स हम होने की स्थिति में जो नया नियम लागू किया है उसके अनुसार यदि कोई मैच 19 ओवर्स का होता है तो उसमें पावरप्ले को 5.4 ओवर्स तक के लिए लागू किया जाएगा। आईसीसी की तरफ से हर ओवर के हिसाब से पावरप्ले के ओवर्स की संख्या को निर्धारित कर दिया है। पहले के नियम के अनुसार यदि किसी मैच में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 8 ओवर्स खेलने का मौका मिलता है तो उस स्थिति में 2 ओवर्स का पावरप्ले लागू किया जाता था, जबकि 9 ओवर्स का होने पर 3 ओवर्स पावरप्ले का नियम लागू था। आईसीसी का ये नया नियम मैच की दोनों पारियों में जब भी ओवर्स कम किए जाएंगे उसमें लागू होगा।

पावरप्ले का आईसीसी का नया नियम

ओवर्स की संख्या पावरप्ले ओवर्स
5 1.3
6 1.5
7 2.1
8 2.2
9 2.4
10 3
11 3.2
12 3.4
13 3.5
14 4.1
15 4.3
16 4.5
17 5.1
18 5.2
19 5.4

टी20 ब्लास्ट में लागू है ये नियम

आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल में पावरप्ले के लिए जो ये नया नियम लागू किया है उसे इंग्लैंड में खेली जाने वाली वहां की घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में पिछले कई सालों से यूज किया जा रहा है। अब इसे इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में भी लागू किया जा रहा है। इस नए नियम में जब भी पावरप्ले खत्म होगा उस समय फील्ड अंपायर फील्डिंग टीम को सिग्नल देकर ये समझा देगा कि बाकी कि अब पावरप्ले खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ें

जिम्बाब्वे इस एशियाई देश की करेगा मेजबानी, लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में खेली जाएगी सीरीज

CSK के​ खिलाड़ी की टीम में वापसी, लंबे समय बाद मिलेगा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल