1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings : रोहित शर्मा को फायदा, टॉप 5 में टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज

ICC Rankings : रोहित शर्मा को फायदा, टॉप 5 में टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज

 Published : Mar 20, 2024 01:59 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 01:59 pm IST

रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद कोई भी एक दिवसीय मैच नहीं खेला है, बावजूद इसके उन्हें आईसीसी की ओर से जारी की गई वनडे रैंकिंग में फायदा मिला है। उनके अलावा शुभमन गिल और विराट कोहली भी टॉप 5 में हैं।

rohit sharma shubman gill- India TV Hindi
ICC Rankings रोहित शर्मा को फायदा, टॉप 5 में टीम इंडिया के 3 बल्लेबाज Image Source : GETTY

ICC Rankings Update : आईसीसी की ओर से एक बार फिर से रैंकिंग जारी कर दी गई है। इस बीच भले ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद से अब तक कोई भी वनडे मुकाबला न खेला हो, लेकिन इस बार की वनडे रैंकिंग में उन्हें फायदा मिलता हुआ दिख रहा है। खास बात ये है कि टॉप 5 में भारत के 3 बल्लेबाज जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम अभी भी नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं। 

आईसीसी की वनडे रैकिंग में बाबर आजम नंबर एक बल्लेबाज 

इस बार आईसीसी की ओर से अभी टेस्ट की रैंकिंग अपडेट नहीं की गई है, क्योंकि पिछल सप्ताह कोई खास टेस्ट हुआ ही नहीं, इस​लिए आईसीसी ने वनडे की रैंकिंग जारी की है। हालां​कि बदलाव तो यहां भी ज्यादा नहीं है, लेकिन फिर भी कुछ खिलाड़ी इधर उधर हुए हैं। इस बीच पाकिस्तान के बाबर आजम नंबर एक पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 824 की है। 

शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित टॉप 5 में 

भारत के शुभमन गिल का कब्जा दूसरे नंबर पर बना हुआ है। वे 801 की रेटिंग के साथ इस कुर्सी पर हैं। बाबर आजम और शुभमन गिल के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। लेकिन हाल फिलहाल ये दोनों खिलाड़ी वनडे नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली 768 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा बनाए हुए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब नंबर 5 से सीधे 4 पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 764 की है। 

रोहित को हुआ एक स्थान का फायदा 

रोहित शर्मा ने पिछले कुछ वक्त से कोई वनडे नहीं खेला है, लेकिन उन्हें हैरी टेक्टर के खराब खेल का फायदा हुआ है। इससे पहले हैरी टेक्टर चौथे नंबर पर थे, लेकिन अब वे 746 की रेटिंग के साथ रोहित शर्मा के बराबर ही हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 728 की रेटिंग के साथ नंबर छह और डेविड वार्नर 723 की रेटिंग के साथ सातवें पायदान पर हैं। 

पथुम निसंका ने लगाई लंबी छलांग 

श्रीलंका के पथुम ​निसंका को फायदा हुआ है, उन्हें तीन स्थानों की छलांग लगाने का मौका मिला है। वे अब टॉप 10 में आ गए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 711 की है। इंग्लैंड के डेविड मलान एक स्थान नीचे नौवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 707 की है। साउथ अफ्रीका के रॉसी वन डर डुसें 701 की रेटिंग के साथ दसवें नंबर पर हैं और वे टॉप 10 में अपनी जगह सुरक्षित रखने में कामयाब रहे हैं। 

इंडिया टीवी पर खेल की ये खबरें भी पढ़ें 

RCB से पहले ये IPL टीमें भी बदल चुकी हैं अपना नाम, फिर क्या हुआ?

आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले कप्तान, इनमें टक्कर

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल