1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल की लाइनअप रेडी, कब और किसके बीच होगा मुकाबला

T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल की लाइनअप रेडी, कब और किसके बीच होगा मुकाबला

 Published : Jun 25, 2024 11:32 am IST,  Updated : Jun 25, 2024 05:09 pm IST

T20 WC 2024 Semifinals:टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने सामने होंगी, वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम भिड़ती हुई नजर आएगी।

indian cricket team- India TV Hindi
T20 World Cup 2024 के सेमीफाइनल की लाइनअप रेडी Image Source : GETTY

T20 World Cup 2024 Semi Finals: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। वो 4 टीमें भी तय हो गई हैं, जो इस साल का सेमीफाइनल खेलते हुए नजर आएंगी। बांग्लादेश पर मिली अफगानिस्तान की जीत के बाद सारे समीकरण अब साफ हो गए हैं। इतना ही नहीं, जहां अफगानिस्तान ने शानदार और धमाकेदार तरीके से सेमीफाइनल में एंट्री की है, वहीं ऑस्ट्रेलिया का भी खेल खत्म हो गया है। इसके साथ ही अब सभी को इंतजार सेमीफाइनल का है, जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम भी खेलते हुए नजर आएगी। 

अब चार टीमें बची खिताब जीतने की दावेदार 

इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में अब चार ही टीमें बची हैं, जो खिताब जीतने की दावेदार हैं, बाकी का खेल खत्म हो गया है। साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड ने तो पहले ही अपनी सीट बुक करा ली थी। इसके बाद जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया तो टीम इंडिया की जगह भी पक्की हो गई। इसके बाद आज जब अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच मुकाबला हुआ तो वो काफी ज्यादा रोचक हुआ। इस मैच से तीन टीमों की किस्मत का फैसला होना था। इस मैच के खत्म होने से पहले तब अफगानिस्तान, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भी सेमीफाइनल की दावेदार थीं, लेकिन सभी को धता बताते हुए अफगानिस्तान ने न केवल बांग्लादेश को मात देने में कामयाबी हासिल की, बल्कि सेमीफानइल में भी पहली बार एंट्री कर ली। 

भारत बनाम इंग्लैंड और अफगानिस्तान बनाम साउ​थ अफ्रीका होगा सेमीफाइनल 

अब अगर बात सेमीफाइनल की करें तो साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने होंगी, वहीं भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। भारतीय समय अनुसार ये दोनों सेमीफाइनल एक ही दिन यानी 27 जून को खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका भारत के समय के अनुसार सुबह 6 बजे से खेलते हुए दिखाई देंगे, वहीं उसी दिन शाम को आठ बजे से भारत और इंग्लैंड की टीमें एक दूसरे के आमने सामने होंगी। इन मैचों को जो टीम अपने नाम करेगी, वो फाइनल में जाएगी और इसके बाद होगा धमाकेदार टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला। इसके बाद ही हमें इस साल का नया चैंपियन मिल जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

T20 World Cup 2024: बांग्लादेश को धूल चटाकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा अफगानिस्तान, वर्ल्ड चैंपियन टीम हुई बाहर

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पहली बार T20 वर्ल्ड कप के किसी एडिशन में जीते इतने मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल