1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में हो गया बड़ा फायदा, इंग्लैंड को पछाड़कर पहुंची इस नंबर पर

ICC Rankings: टीम इंडिया को टेस्ट रैंकिंग में हो गया बड़ा फायदा, इंग्लैंड को पछाड़कर पहुंची इस नंबर पर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 01, 2026 04:22 pm IST,  Updated : May 01, 2026 04:22 pm IST

ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से सलाना टेस्ट रैंकिंग अपडेट जारी कर दिया गया है, जिसमें टीम इंडिया को फायदा हुआ है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां पहले नंबर पर काबिज है तो इंग्लैंड चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

Indian Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AFP

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी की तरफ से एक मई को सालाना टेस्ट टीम रैंकिंग की अपडेट को जारी कर दिया गया, जिसमें काफी बड़ा फेरबदल को देखने को नहीं मिला लेकिन टीम इंडिया को जरूर फायदा पहुंचा है। भारतीय टीम का टेस्ट क्रिकेट में पिछले एक साल में कुछ खास बेहतर प्रदर्शन देखने को नहीं मिला लेकिन इसके बावजूद रैंकिंग में सुधार करने में जरूर कामयाब रही। वहीं भारतीय टीम के अलावा पाकिस्तान की टेस्ट रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। आईसीसी की तरफ से टेस्ट टीम रैंकिंग जो जारी की गई है उसमें पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम का कब्जा बरकरार है।

भारतीय टीम को एक स्थान का हुआ फायदा

आईसीसी की तरफ से सालाना टेस्ट टीम रैंकिंग जो जारी की गई है उसमें टीम इंडिया को एक स्थान का फायदा हुआ है। पहले भारतीय टीम जहां चौथे नंबर पर थी तो वहीं अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जिसमें टीम इंडिया के कुल 104 रेटिंग प्वाइंट हैं। वहीं पहले नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलियाई टीम के 131 रेटिंग प्वाइंट है जबकि दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है जो मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली भी टीम है। अफ्रीकी टीम के 119 रेटिंग प्वाइंट हैं। आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में अब चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है जिनका पिछला एक साल काफी खराब रहा है। इंग्लैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ है, जिसमें उसके कुल 102 रेटिंग प्वाइंट हैं।

पाकिस्तान पहुंचा छठे नंबर पर

ICC की तरफ से जारी की गई सालाना टेस्ट रैंकिंग में बाकी टीमों की स्थिति को देखा जाए तो उसमें पांचवें नंबर पर 101 रेटिंग प्वाइंट के साथ न्यूजीलैंड की टीम है, जबकि अब छठे नंबर पर पाकिस्तानी टीम आ गई है, जिसको एक स्थान का फायदा हुआ है। पाकिस्तान टीम के कुल 89 रेटिंग प्वाइंट हैं। श्रीलंका की टीम को एक स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 7वें नंबर पर 86 रेटिंग प्वाइंट के साथ है जबकि वेस्टइंडीज 68 रेटिंग प्वाइंट के साथ 8वें नंबर पर तो वहीं बांग्लादेश की टीम 9वें नंबर पर 67 रेटिंग प्वाइंट के साथ है। 10वें नंबर पर आयरलैंड की टीम है जिनके कुल 25 रेटिंग प्वाइंट हैं।

आईसीसी सालाना टेस्ट रैंकिंग

टीम पोजीशन रेटिंग प्वाइंट
ऑस्ट्रेलिया 1 131
साउथ अफ्रीका 2 119
भारत 3 104
इंग्लैंड 4 102
न्यूजीलैंड 5 101
पाकिस्तान 6 89
श्रीलंका 7 86
वेस्टइंडीज 8 68
बांग्लादेश 9 67
आयरलैंड 10 25
जिम्बाब्वे 11 10
अफगानिस्तान 12 0

ये भी पढ़ें

पहले मुंबई इंडियंस और अब LSG ने नहीं दिया मौका, इस ​लीग में खेलेगा खिलाड़ी

​आईपीएल में लगी चोट, अब इंटरनेशनल क्रिकेट भी नहीं खेल पाएगा, एक महीने के लिए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल