1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: भारत से जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने लगाई छलांग, टीम इंडिया अब इस नंबर पर

ICC Rankings: भारत से जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने लगाई छलांग, टीम इंडिया अब इस नंबर पर

 Published : Nov 27, 2025 11:30 am IST,  Updated : Nov 27, 2025 11:30 am IST

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग भी जारी कर दी है। इसमें साउथ अफ्रीका ने छलांग मार दी है।

shubman gill- India TV Hindi
शुभमन गिल Image Source : AP

ICC Test Team Rankings Update: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने एक और टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। टेम्बा बावुमा कमाल की कप्तानी कर रहे हैं और टीम भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। इस बीच भारतीय टीम के खिलाफ अपना दूसरा टेस्ट मैच भी जीतने के बाद साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छलांग मार दी है। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया इस वक्त टीम रैं​किंग में कहां पर है। 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया का टॉप पर कब्जा बरकरार

भारत बनाम साउथ अफ्रीका दो टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी ने टेस्ट की टीम रैंकिंग भी अपडेट कर दी है। 26 नवंबर की शाम को अपडेट की गई रैंकिंग पर अगर नजर डालें तो पता चलता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम यहां अभी भी पहले नंबर पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग 124 की चल रही है। खास बात ये है कि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया को चुनौती देने वाला भी कोई नजर नहीं आ रहा है।

साउथ अफ्रीका ने लगाई छलांग, दूसरे नंबर पर पहुंची टीम

ऑस्ट्रेलिया के बाद अब दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बैक टू बैक दो टेस्ट मैच अपने नाम कर लिए हैं, इसके बाद उसने टीम रैंकिंग में एक स्थान की छलांग मारी है। टीम की रेटिंग अब बढ़कर 116 की हो गई है। इस बीच इंग्लैंड की टीम को हल्का सा नुकसान हुआ है। इंग्लैंड को इस बार एक स्थान नीचे जाना पड़ा है। इंग्लैंड की रेटिंग अभी 112 की चल रही है। 

टीम इंडिया अभी भी नंबर चार पर बरकरार

बात अगर टीम इंडिया की करें तो वो अभी भी नंबर चार पर ही बनी हुई है। भारत की रेटिंग फिलहाल 104 की चल रही है। ये भारतीय टीम के लिए चिंता की बात है। खास बात ये भी है कि आने वाले करीब आठ महीने तक टीम इंडिया कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेलेगी। ऐसे में उसकी रेटिंग नहीं बदलेगी। बाकी नीचे की टीमों ने अगर अच्छा खेल दिखाया तो भारतीय टीम को और भी नीचे जाना पड़ सकता है। टीम इंडिया अब सीधे अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी, जहां उसे दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का ही हिस्सा होने वाली है। त​क तक केवल टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी अराम करेंगे। हालांकि वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 

WTC Final: टीम इंडिया के सामने बड़ी मुसीबत, अब कैसे खेलेगी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल?

IND vs SA: अफ्रीका से सीरीज हार पर आया शुभमन गिल का रिएक्शन, पोस्ट कर लिखा हम एक-दूसरे पर भरोसा करते रहेंगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल