आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में अब तक 16 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 15 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच में खेला गया मैच बारिश के चलते रद्द हो गया, जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक के साथ संतोष करना पड़ा। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी की जिसमें बारिश के खलल की वजह से उन्हें 31 ओवर्स बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें वह 9 विकेट के नुकसान पर 133 रनों का स्कोर बनाने में सफल रही। वहीं इसके जवाब में पाकिस्तानी महिला टीम ने 6.4 ओवर्स में बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए थे, लेकिन उसके बाद बारिश आने की वजह से अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला लिया। इसी के साथ पाकिस्तानी टीम का प्वाइंट्स टेबल में खाता जरूर खुल गया।
पाकिस्तान अभी भी अंतिम पायदान पर, टीम इंडिया चौथे नंबर पर मौजूद
महिला वनडे वर्ल्ड कप में 16 मुकाबलों के बाद प्वाइंट्स टेबल में टीमों की स्थिति देखी जाए तो उसमें पाकिस्तान जिनका इंग्लैंड के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया अब 4 मैचों में तीन हार के बाद उनके कुल एक है, जिसमें वह अंतिम पायदान पर मौजूद है। भारतीय टीम जिन्होंने अभी तक टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले हैं और उसमें दो जीत और 2 हार शामिल है वह 4 अंकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है जिसमें टीम इंडिया का नेट रनरेट 0.682 का है। वहीं अब टॉप पोजीशन पर इंग्लैंड की टीम काबिज है, जिनके 4 मैचों में 7 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 1.864 का है। इसके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम है जिनके भी 4 मैचों में 7 अंक हैं और उनका नेट रनरेट 1.353 का है।
साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर काबिज, न्यूजीलैंड 5वीं पोजीशन पर
प्वाइंट्स टेबल में अन्य टीमों की स्थिति को देखा जाए तो उसमें साउथ अफ्रीका की टीम 4 मैचों में 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है और उनका नेट रनरेट -0.618 का है। पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड महिला टीम है जिन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं और उसमें से सिर्फ एक में जीत हासिल कर सके हैं। कीवी महिला टीम के तीन अंक हैं और उनका नेट रनरेट -0245 का है। इसके अलावा छठे और 7वें नंबर पर बांग्लादेश और श्रीलंका की महिला टीम है जिनके 4-4 मैचों के बाद 2 अंक हैं।
ये भी पढ़ें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 19 टीमें हुई तय, भारत के पड़ोसी देश ने भी किया क्वालीफाई
दिल्ली की पिच को लेकर सिराज का बड़ा बयान, कहा- हर विकेट पांच विकेट हॉल जैसा था