1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मशहूर T20 लीग को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, 22 नवंबर से होगा आगाज

मशहूर T20 लीग को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, 22 नवंबर से होगा आगाज

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 13, 2026 05:41 pm IST,  Updated : Apr 13, 2026 05:41 pm IST

ILT20 के नए सीजन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ILT20 के 5वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। लीग का 22 नवंबर से आगाज होगा।

ILT20- India TV Hindi
आईएलटी20 Image Source : AFP

ILT20: T20 क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। UAE की मशहूर लीग ILT20 का पांचवां सीजन इस बार पहले से भी जल्दी शुरू होने जा रहा है, जिससे दुनियाभर के क्रिकेट कैलेंडर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। ILT20 सीजन 5 की शुरुआत 22 नवंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 20 दिसंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल 34 मैच होंगे, जिसमें 30 लीग मुकाबले और 4 प्लेऑफ शामिल हैं। सभी मुकाबले दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे, जबकि फाइनल एक बार फिर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।

विंडो में हुआ बदलाव

इस बार लीग को पहले शेड्यूल करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अन्य बड़ी T20 लीग्स, खासकर SA20, से टकराव न हो। पिछले सीजन में भी विंडो बदली गई थी, लेकिन इस बार इसे और पहले कर दिया गया है। ILT20 के CEO डेविड व्हाइट ने लीग की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि हम सीजन 4 की सफलता से बेहद खुश हैं। ब्रॉडकास्ट आंकड़े, दर्शकों की दिलचस्पी और बड़े T20 सितारों की भागीदारी ने इस टूर्नामेंट को बड़ी सफलता दिलाई, जिससे लीग की गुणवत्ता और बेहतर हुई है। ILT20 लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है और सऊदी अरब क्रिकेट फेडरेशन और कुवैत क्रिकेट के साथ हमारी रणनीतिक साझेदारियां पहले ही बड़ा प्रभाव डाल रही हैं। इस साल इन साझेदारियों को और मजबूत किया जाएगा, जहां सीजन 5 से पहले इन देशों में डेवलपमेंट टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे।

ऑक्शन का होगा आयोजन

सीजन 5 से पहले 6 टीम डेजर्ट वाइपर्स, गल्फ जायंट्स, MI एमिरेट्स, दुबई कैपिटल्स, शारजाह वॉरियर्स और अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए ऑक्शन भी आयोजित होगा, जिसमें खिलाड़ी अपनी जगह पक्की करेंगे। पिछले सीजन में डेजर्ट वाइपर्स ने फाइनल में MI एमिरेट्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। उस सीजन में सैम करन, मुहम्मद वसीमऔर कई बड़े खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

ILT20 में हर साल दुनिया के बड़े सितारे हिस्सा लेते हैं, जिनमें आंद्रे रसेल, कीरोन पोलार्ड, सुनील नरेन, मोईन अली और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम शामिल रहे हैं। कुल मिलाकर, ILT20 का पांचवां सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक और बड़ा होने वाला है, जहां क्रिकेट और ग्लैमर का जबरदस्त संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें:

क्रुणाल पांड्या क्या जानबूझकर फेंकते हैं बाउंसर? ऑलराउंडर खिलाड़ी ने खोला इसके पीछे का राज

SRH vs RR Head To Head: हैदराबाद के सामने राजस्थान की चुनौती, क्या बरकरार रख पाएगी अपना शानदार रिकॉर्ड?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल