Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इमरान खान नियाजी कैसे बन गए पाकिस्तान के सबसे बड़े हीरो, ऐसा कारनामा कोई दोहरा तक नहीं पाया

इमरान खान नियाजी कैसे बन गए पाकिस्तान के सबसे बड़े हीरो, ऐसा कारनामा कोई दोहरा तक नहीं पाया

इमरान खान को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस बीच उनके क्रिकेट करियर पर भी एक नजर डाली जानी चाहिए। जो उन्होंने पाकिस्तान के लिए किया, वो अब तक कोई नहीं कर पाया है।

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Nov 27, 2025 05:00 pm IST, Updated : Nov 27, 2025 05:00 pm IST
imran khan- India TV Hindi
Image Source : AP इमरान खान

इमरान खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। वे पाकिस्तान की जेल में बंद हैं, लेकिन उनके समर्थकों से उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर पाकिस्तान में इस वक्त हड़कंप के जैसा माहौल बना हुआ है। इस बीच आपको बताते हैं कि इमरान खान ने आखिर ऐसा क्या ​किया, जो वे पाकिस्तान के सबसे बड़े स्टार बन गए और इसके बाद पीएम तक बन बैठे। 

साल 1992 में इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने जीता था वनडे वर्ल्ड कप

पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तानों की बात की जाए तो उसमें इमरान खान का नाम सबसे ज्यादा प्रमुखता से लिया जाता है। वैसे तो साल 1947 से लेकर अब तक पाकिस्तान के कई सारे कप्तान हुए, लेकिन जो काम अपने कार्यकाल में इमरान खान ने कर दिखाया, वो अब तक कोई नहीं कर पाया है। साल 1992 में इमरान खान ने कप्तान के तौर पर पाकिस्तान को पहला वनडे विश्व कप जिताया था। इसके बाद वे सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे। इमरान खान के बाद से लेकर अब तक पाकिस्तान ने कुछ एक आईसीसी खिताब तो जीते, लेकिन वनडे विश्व कप का खिताब टीम अभी तक नहीं जीत पाई है। 

अपने वक्त में टॉप के ऑलराउंडर थे इमरान खान

दरअसल इमरान खान अपने जमाने के टॉप ऑलराउंडर रहे हैं। वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत दिलाते रहे हैं। इसलिए उनकी लोकप्रियता खूब रही। आज की तारीख में जो भी क्रिकेटर पाकिस्तान में आ रहे हैं, वे इमरान खान को ही अपना आइडियल मानते हैं। वनडे विश्व कप के अलावा भी इमरान खान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को कई अहम मुकाबले जिताने में अहम योगदान दिया।

ऐसा रहा है इमरान खान का क्रिकेट करियर

इमरान के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 88 टेस्ट खेलकर 3807 रन बनाने के साथ साथ 362 विकेट भी लिए हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 175 मैच खेलकर 3709 रन बनाने के अलावा 182 विकेट लेने का काम किया। टेस्ट में इमरान के 6 शतक हैं और वनडे में उन्होंने एक शतक लगाने में कामयाबी हासिल की है। साल 1971 में अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज करने वाले इमरान ने साल 1992 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। 

राजनीति में आए और पीएम तक बने

क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद इमरान खान ने राजनीति में हाथ आजमाए और पीटीआई यानी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नाम की पार्टी बनाई। क्रिकेट की ही तरह वे यहां भी छा गए और कुछ ही वक्त में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए। हालांकि उनका कार्यकाल ज्यादा नहीं चला और बताया जाता है कि तरह तरह के आरोपों के तहत वे इस वक्त जेल में बंद हैं। 

यह भी पढ़ें 

WBBL में इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका, WPL Mega Auction में लग गई दो करोड़ की बोली

ताबड़तोड़ रन बना रहे इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका! क्या केएल राहुल को आएगा रहम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement