1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND A vs OMAN: इंडिया-ए की शानदार जीत, ओमान को 6 विकेट से हराया

IND A vs OMAN: इंडिया-ए की शानदार जीत, ओमान को 6 विकेट से हराया

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 18, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Nov 18, 2025 11:00 pm IST

India A vs Oman: भारत ए और ओमान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स में मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने ओमान को 6 विकेट से हरा दिया।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

India A vs Oman: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में भारत ए ने ओमान को 6 विकेट से हरा दिया। इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए। वसीम अली ने नाबाद 54 रनों की पारी खेली। भारत के लिए सुयश शर्मा और  गुरजापनीत सिंह ने 2-2 विकेट झटके। ओमान के 135 रनों के जवाब में इंडिया-ए ने हर्ष दुबे के अर्धशतक की बदौलत 136 रनों का लक्ष्य 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

भारत ए की प्लेइंग 11: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर, कप्तान), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, गुरजापनीत सिंह, विशाल विजयकुमार, सुयश शर्मा।

ओमान की प्लेइंग 11: हम्माद मिर्जा (विकेटकीपर/कप्तान), करण सोनावले, वसीम अली, नारायण सैशिव, आर्यन बिष्ट, जिक्रिया इस्लाम, सुफियान महमूद, मुजाहिर रजा, समय श्रीवास्तव, शफीक जान, जय ओडेद्रा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल