1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v SL: मेंडिस की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, डिकवेला 1 साल बाद श्रीलंका टीम से जुड़ने के लिए तैयार

IND v SL: मेंडिस की फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, डिकवेला 1 साल बाद श्रीलंका टीम से जुड़ने के लिए तैयार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2022 03:39 pm IST,  Updated : Mar 03, 2022 03:44 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने गुरुवार को अपनी टीम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

निरोशन डिकवेला (फाइल...- India TV Hindi
निरोशन डिकवेला (फाइल फोटो) Image Source : GETTY

Highlights

  • भारत के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाब श्रीलंका का 300वां टेस्ट मैच होगा।
  • टेस्ट सीरीज का पहला मैच भारतीय स्टार विराट कोहली के टेस्ट करियर का 100वां मुकाबला होगा।
  • पिछले साल इंग्लैंड दौरे में बायो बबल का उल्लंघन करने पर मेंडिस और डिकवेला पर प्रतिबंध लगाया गया था।

मोहाली। भारत और श्रीलंका के बीच 4 मार्च से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने गुरुवार को अपनी टीम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। दिमुथ करुणारत्ने ने कहा कि कुसल मेंडिस मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला बायो बबल का उल्लंघन करने के लिये एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापस टीम से जुड़ गये हैं।

पिछले साल इंग्लैंड दौरे में बायो बबल का उल्लंघन करने पर मेंडिस और डिकवेला पर प्रतिबंध लगाया गया था। मेंडिस का इस दौरे में चयन फिटनेस पर निर्भर था। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गये थे। इस कारण वह भारत के खिलाफ T20 सीरीज में भी नहीं खेल पाये थे।

करुणारत्ने ने पहले टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘डिकवेला विकेटकीपर होंगे, (तेज गेंदबाज) दुष्मंथा चमीरा को आराम दिया जाएगा और वह दिन रात्रि टेस्ट के लिये उपलब्ध रहेंगे जबकि मेंडिस नहीं खेल पाएंगे।’’ श्रीलंका का यह 300वां टेस्ट मैच होगा जबकि भारतीय स्टार विराट कोहली अपना 100वां मैच खेलेंगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मैच के लिये स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों की उपस्थिति की अनुमति दी जिस पर करुणारत्ने ने खुशी व्यक्त की। करुणारत्ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने देश के 300वें टेस्ट मैच में कप्तानी करना शानदार अहसास है। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मैं श्रीलंका के लिये सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने की पूरी कोशिश करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता चला कि यह विराट का 100वां टेस्ट है।

बीसीसीआई ने 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति देकर अच्छा फैसला किया।’’ श्रीलंका की तैयारियों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंकाई खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं और सभी अच्छी स्थिति में हैं। उम्मीद है कि वे दोनों टेस्ट मैचों में अच्छी फॉर्म दिखाएंगे।’’

करुणारत्ने ने कहा कि टीम के पास श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे युवा भारतीय बल्लेबाजों के लिये खास रणनीति है, जिन्हें अनुभवी अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की जगह लिया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमने रणनीति बनायी है। उनकी टीम में कुछ युवा खेल रहे हैं। उन्हें रहाणे और पुजारा की जगह लेनी चाहिए। हम अपनी रणनीति पर अमल करने की कोशिश करेंगे।’’ 

(With Bhasha Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल