1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG: टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए फिट हैं मोहम्मद सिराज

IND vs AFG: टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए फिट हैं मोहम्मद सिराज

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 04, 2026 03:32 pm IST,  Updated : Jun 04, 2026 03:32 pm IST

IND vs AFG: भारतीय टीम को मुल्लांपुर के स्टेडियम में 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलना है, जिसमें इस मुकाबले को लेकर मोहम्मद सिराज के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट घोषित कर दिए गए हैं।

Mohammed Siraj- India TV Hindi
मोहम्मद सिराज Image Source : AP

भारतीय टीम 6 जून से घर पर मुल्लांपुर के स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली एक मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान काफी पहले बीसीसीआई की तरफ से कर दिया गया था। टीम इंडिया काफी लंबे समय के बाद इस फॉर्मेट में कोई मुकाबला खेल रही है, जिसमें उन्होंने अपना पिछला टेस्ट मैच घर पर ही पिछले साल नवंबर के महीने में खेला था। ऐसे में आगामी इंटरनेशनल सीजन से पहले टीम इंडिया के लिए खुद को तैयार करने के लिए ये टेस्ट मैच काफी अहम रहने वाला है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले के लिए मोहम्मद सिराज की फिटनेस को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने साफ कर दिया है कि सिराज पहला मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं।

सिराज मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हैं

आईपीएल 2026 सीजन मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए कुल 17 मुकाबले खेले थे, जिसके बाद उनके वर्कलोड को देखते हुए इस मुकाबले में खेलने की संभावना काफी कम मानी जा रही थी, क्योंकि उनकी फिटनेस को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ था। हालांकि अब अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से होने वाले टेस्ट मुकाबले से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच रेयान टेन डोएशे ने सिराज की फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि मोहम्मद सिराज पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए तैयार हैं।

मानव सुथार और हर्ष दुबे दोनों के खेलने की संभावना काफी कम

अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मुकाबले के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ नए खिलाड़ी भी शामिल किए गए हैं, जो पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें दो नाम मानव सुथार और हर्ष दुबे का भी शामिल है, जिनको लेकर रेयान टेन डोएशे ने कहा कि इस बात की संभावना काफी कम है कि दोनों को ही प्लेइंग 11 में जगह मिले। हमने अभी इसको लेकर तय नहीं किया है कि इन दोनों में से कौन कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर के साथ खेलेगा। वहीं नंबर-3 की पोजीशन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में डोएशे ने कहा कि हम उस पोजीशन को लेकर काफी बदलाव करने के पक्ष में नहीं हैं। पडिक्कल और साई सुदर्शन दोनों ने हाल में ही काफी अच्छा फॉर्म दिखाया है। ऐसे में हम देखेंगे और उस खिलाड़ी पर भरोसा जताएंगे जो उस स्थिति में खुद को ढालकर बेहतर प्रदर्शन कर सके।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली की जगह किसे मिलेगा मौका? क्या IPL का वर्कलोड पड़ा भारी

विराट कोहली हो गए बाहर, रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संदेह, अफगानिस्तान सीरीज का मजा किरकिरा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल