1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में नहीं खेल पाएगा ये घातक गेंदबाज, टीम को लगेगा तगड़ा झटका!

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में नहीं खेल पाएगा ये घातक गेंदबाज, टीम को लगेगा तगड़ा झटका!

 Written By: Govind Singh
 Published : Feb 16, 2023 04:49 pm IST,  Updated : Feb 16, 2023 05:29 pm IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में एक स्टार तेज गेंदबाज नहीं खेल सकता है।

ind vs aus - India TV Hindi
india vs australia Test Image Source : GETTY

India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी को खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच पारी और 132 रनों से जीता था, लेकिन अब पहला मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। टीम के घातक तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट मैच में खेलने पर बड़ा बयान दिया है। स्टार्क चोट की वजह से पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच में जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी। 

स्टार्क ने दिया ये बयान 

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहा कि मुझे अभी कुछ और सुधार करना है लेकिन मैं सही दिशा में आगे बढ़ रहा हूं। मैं अभी थोड़ा और सुधार करना चाहूंगा। स्टार्क ने आगे बोलते हुए कहा कि मेरी स्थिति में सुधार हो रहा है, लेकिन मेरी गति इतनी नहीं है कि जितनी मैं चाहता था। स्टार्क के बयान से साफ नजर आ रहा है कि वह अभी खेलने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। अगर ऐसा है, तो वह भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। 

mitchell starc
Image Source : GETTYमिचेल स्टार्क

कातिलाना गेंदबाजी में माहिर 

मिचेल स्टार्क कातिलाना गेंदबाजी में माहिर हैं। उन्होंने पहले भी अपने दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई मैच जिताए हैं। उनके पास स्पीड और स्विंग दोनों ही मौजूद हैं, लेकिन उनका दूसरे टेस्ट मैच में ना खेलना ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए बड़ा झटका होगा। स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 75 टेस्ट मैचों में 304 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, 107 वनडे मैचों में 211 विकेट चटकाए हैं और 58 टी20 मैचों में 73 विकेट झटके हैं। 

भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के अलावा के कोई भी टॉप ऑर्डर का बल्लेबाज कमाल का खेल नहीं दिखा पाया। विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और केएल राहुल बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए। ऐसे में इन बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा। नई दिल्ली में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मुकाबला चेतेश्वर पुजारा का 100वां टेस्ट मैच होगा। 

यह भी पढ़े: 

दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान रोहित को सुलझानी होगी ये बड़ी समस्या, वरना टीम इंडिया को आ सकती हैं मुश्किलें!

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल