1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: होबार्ट के मैदान पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा कमाल, अब तक ऐसा रहा है इस ग्राउंड पर रिकॉर्ड

IND vs AUS: होबार्ट के मैदान पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसका दिखेगा कमाल, अब तक ऐसा रहा है इस ग्राउंड पर रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 01, 2025 11:11 pm IST,  Updated : Nov 01, 2025 11:11 pm IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट के बेरिवल ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs AUS, Bellerive Oval Hobart Pitch Report- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, होबार्ट पिच रिपोर्ट Image Source : GETTY

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच जहां बारिश के चलते रद्द हो गया था तो वहीं दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दोनों टीमों के नजरिए से सीरीज का तीसरा टी20 मैच काफी अहम रहने वाला है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करने पर होगी तो वहीं भारतीय टीम 1-1 से सीरीज बराबर करना चाहेगी। इस मुकाबले की अहमियत को देखते हुए पिच को लेकर भी सभी की नजरें बनी हुईं, जिसमें टीम इंडिया इस मैदान पर पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने उतरेगी।

अभी तक बेलेरिव ओवल मैदान पर दिखा है बल्लेबाजों का दबदबा

ऑस्ट्रेलिया के होबार्ट में बेलेरिव ओवल ग्राउंड पर होने वाले इस मुकाबले की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें पहली पारी का औसत स्कोर देखा जाए तो वह 150 से 155 रनों के बीच का देखने को मिलता है। वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जहां 7 मैचों में जीत हासिल की है तो टारगेट का पीछा करने वाली टीम 6 मुकाबलों को जीतने में कामयाब रही है, जबकि एक मैच बारिश के चलते रद्द रहा था। यहां पर खेल आगे बढ़ने के साथ पिच से स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद जरूर मिलती है, जिससे इस मैच में टॉस काफी अहम रहने वाला है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का यहां पर दिखा दबदबा

होबार्ट के बेलेरिव ओवल मैदान पर अब तक खेले गए 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 5 में मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेले हैं, जिसमें उनका रिकॉर्ड शानदार देखने को मिलता है। ऑस्ट्रेलिया अपने इस मैदान पर अब तक एक भी टी20 इंटरनेशनल मैच में हार का सामना नहीं किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बेलेरिव ओवल ग्राउंड में जो 5 मैच खेले हैं उसमें से तीन को जहां उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम किया है तो वहीं 2 मैचों में टारगेट का पीछा करते हुए जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें

जिस खिलाड़ी को सेलेक्टर ने किया था बाहर, उसने जड़ दिए बैक टू बैक 2 शतक, क्या फिर से मिलेगा मौका?

इस खिलाड़ी को मिला अश्विन का सपोर्ट, Playing 11 में शामिल करने की उठा दी बड़ी मांग

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल