IND vs AUS 4th Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए थे। ऐसे में अब उनके पास कुल 333 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। दिन का खेल खत्म होने पर नाथन लियोन 41 और स्कॉट बोलैंड 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इससे पहले दिन का खेल शुरू होने पर टीम इंडिया की पहली पारी 369 रनों के स्कोर पर सिमटी थी, जिसमें नीतीश रेड्डी के बल्ले से 114 रनों की पारी देखने को मिली थी। वहीं टीम इंडिया की तरफ से दूसरी पारी में गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो उसमें जसप्रीत बुमराह ने 4 जबकि मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट हासिल किए थे।
यहां पर देखिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के चौथे दिन का स्कोर