Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का स्टार खिलाड़ी हुआ फिट, भारत के खिलाफ खेलेगा दूसरा टेस्ट

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का स्टार खिलाड़ी हुआ फिट, भारत के खिलाफ खेलेगा दूसरा टेस्ट

Written By: Rishikesh Singh Published : Dec 02, 2024 11:13 pm IST, Updated : Dec 02, 2024 11:13 pm IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया का एक खिलाड़ी भारत के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले फिट हो गया है। यह खिलाड़ी पहले टेस्ट के दौरान चोटिल हो गया था।

IND vs AUS- India TV Hindi
Image Source : GETTY ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। सीरीज के पहले मैच में मिली जीत के कारण भारतीय टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। इस सीरीज में खराब शुरुआत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी परेशान नजर आ रही है। स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड इंजरी के कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे इसी बीच भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे टेस्ट मैच से पहले, ऑस्ट्रेलिया को एक बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए खुद को फिट घोषित कर दिया है।

इस खिलाड़ी को किया गया था शामिल

मिशेल मार्श को पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में गेंदबाजी करते वक्त दिक्कत महसूस हुई थी, और इसके बाद उनके दूसरे मैच के लिए फिट होने को लेकर सवाल उठ रहे थे। टीम मैनेजमेंट ने उनकी जगह तस्मानिया के अनकैप्ड ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को टीम में शामिल किया था। हालांकि, अब मार्श ने खुद को फिट बताते हुए पिंक बॉल टेस्ट के लिए खेलने की अनुमति दे दी है। यह खबर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के लिए राहत की बात है, क्योंकि जोश हेजलवुड को साइड स्ट्रेन के कारण पहले ही बाहर हो चुके हैं। हेजलवुड के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया ने सीन एबॉट और अनकैप्ड ब्रेंडन डॉगेट को टीम में शामिल किया है। अब, तेज गेंदबाजी आक्रमण में पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क के साथ-साथ अनुभवी स्कॉट बोलैंड को भी शामिल किया जा सकता है।

साबित करनी होगी फिटनेस

यदि मिशेल मार्श ट्रेनिंग सेशन में अपनी फिटनेस को साबित करने में सफल होते हैं, तो उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी की उम्मीद है। पर्थ में 295 रनों से हारने के बाद, ऑस्ट्रेलिया अपने प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करेगा। टीम इस समय अपनी पूरी ताकत से भारत के खिलाफ अगले टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए यह राहत की बात है कि मार्श फिट हो गए हैं, और अब उनकी वापसी से टीम को काफी फायदा हो सकता है।

दूसरे टेस्ट के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा , नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेट कीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन , जोश इंग्लिस, स्कॉट बोलैंड, सीन एबॉट, ब्यू वेबस्टर, ब्रेंडन डॉगेट।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली , ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रित बुमरा , मोहम्मद सिराज, सरफराज खान, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, अभिमन्यु ईश्वरन।

यह भी पढ़ें

बांग्लादेश ने किया अपने स्क्वाड का ऐलान, शाकिब अल हसन को इस कारण से किया गया बाहर

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल बना सकते हैं महारिकॉर्ड, 14 साल बाद सचिन तेंदुलकर को पछाड़ सकता है कोई बल्लेबाज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement