1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : विराट कोहली के लिए लकी है मोहाली का मैदान, जानिए उनके आंकड़े

IND vs AUS : विराट कोहली के लिए लकी है मोहाली का मैदान, जानिए उनके आंकड़े

 Published : Sep 19, 2022 02:49 pm IST,  Updated : Sep 19, 2022 02:49 pm IST

IND vs AUS : एशिया कप 2022 के आखिरी मैच में अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने के बाद विराट कोहली फिर खेलने के लिए उतरेंगे।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जानी है तीन टी20 मैचों की सीरीज
  • सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली के मैदान पर खेला जाएगा
  • विराट कोहली के इस मैदान के हैं सबसे बड़े किंग, अभी तक रहे हैं नाबाद

IND vs AUS T20I Series Virat Kohli :  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमें पहुंच चुकी हैं और अपनी अपनी प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच मोहाली का मैदान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए काफी लकी रहा है। विराट कोहली ने अब तक इस मैदान में केवल दो ही टी20 मैच खेले हैं और खास बात ये है कि वे इस पर अभी तक आउट नहीं हुए हैं। ऐसा भी नहीं है कि ये मैच किसी छोटी या कमजोर टीम के खिलाफ खेले गए हों, ये मैच ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ खेले गए हैं। 

Virat Kohli
Image Source : APVirat Kohli

साल 2016 और साल 2019 में विराट कोहली ने खेला मोहाली में टी20 इंटरनेशनल मैच

विराट कोहली मोहाली के मैदान पर पहली बार साल 2016 में टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के लिए उतरे थे। तब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच था। इसमें विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली थी और आखिरी तक आउट नहीं हुए थे। ये इस मैदान में किसी भी खिलाड़ी की ओर से टी20 में बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैैं। इसके बाद विराट कोहली साल 2019 में फिर इस मैदान पर खेलने के लिए उतरे। इसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 52 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली थी। इस बार भी आउट नहीं हुए और नाबाद  लौटे। यानी विराट कोहली ने इस मैदान पर जब भी टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजी की, वे आउट ही नहीं हुए। उन्होंने अब तक मोहाली के मैदान पर दो मैचों में 154 रन बनाए हैं और 149.51 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वे इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। 

Virat Kohli
Image Source : APVirat Kohli

एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने लगाया था अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक 
पूर्व कप्तान किंग कोहली इससे पहले अभी हाल ही में एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए उतरे थे और उस मैच में उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में पहला शतक भी लगाया था। उस मैच में भी वे आउट नहीं हुए थे। जिस तरह का फार्म कोहली ने इस मैच में दिखाया था और उसके बाद इस मैदान पर उनके आंकड़ों को देखकर समझा जा सकता है कि विराट कोहली इस मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं। ये बात जहां टीम इंडिया के हित में जाती है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम इससे जरूर परेशान होगी। देखना होगा कि विराट कोहली जब 20 सितंबर को ये मैच खेलने के लिए उतरेंगे तो क्या नया कारनामा करते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल