1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर पड़ेगी हावी, पूर्व कोच ने कही ये बड़ी बात

IND vs AUS: टीम इंडिया बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर पड़ेगी हावी, पूर्व कोच ने कही ये बड़ी बात

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Dec 25, 2024 11:21 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 11:21 pm IST

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेलेगी। इस मुकाबले का आयोजन मेलबर्न में किया जाएगा। टीम इंडिया ने इस मुकाबले के लिए काफी मेहनत की है।

IND vs AUS- India TV Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : GETTY

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने जीता था। वहीं सीरीज के दूसरे मुकाबले को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने नाम किया था। वहीं सीरीज का तीसरा मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ था। टीम इंडिया ने इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया के कमजोर टॉप ऑर्डर का फायदा उठाया है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के टॉप ऑर्डर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत जीत का प्रमुख दावेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया की टॉप ऑर्डर की कमजोरी का पूरा फायदा उठाया है। शास्त्री ने यह भी कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अकेले दम पर भारत को इस मुकाम पर पहुंचाया।

क्या बोले शास्त्री?

शास्त्री ने न्यूज.कॉम.एयू से बातचीत में कहा कि सीरीज की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, मुझे लगता है कि भारत बढ़त पर है। किसी भी विदेशी टीम के लिए पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन जैसे कठिन मैदानों पर खेलने के बाद 1-1 से बराबरी पर आना प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी कहा कि बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले सीरीज बराबरी पर रहना भारत के लिए एक अच्छी स्थिति है। शास्त्री का मानना है कि भारत अब आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर, जिसमें उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी और मार्नस लाबुशेन शामिल हैं, बुमराह के सामने कमजोर नजर आए। इस वजह से ऑस्ट्रेलिया को मैकस्वीनी को बाहर करके युवा सलामी बल्लेबाज सैम कोन्स्टास को डेब्यू का मौका देने के लिए मजबूर होना पड़ा। शास्त्री ने कहा कि मुझे अभी ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर कमजोर नजर आ रहा है। भारतीय टीम ने इसका फायदा उठाया है और मुझे विश्वास है कि वह आगे भी इसका फायदा उठाएगी।

बुमराह को लेकर कही ये बात

शास्त्री ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि भारत इस स्थिति में पहुंचने का श्रेय बुमराह को जाता है, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी को दबाव में डाला। कुल मिलाकर, शास्त्री ने कहा कि भारत बॉक्सिंग डे टेस्ट में आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ खेलेगा। यह टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5.00 बजे से शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें

SA vs PAK: बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऐसी हो सकती है पिच, सेंचुरियन में बारिश का खतरा

बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए हुआ प्लेइंग 11 का ऐलान, हो गई इस स्टार खिलाड़ी की वापसी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल