1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम को हार से हुआ बड़ा नुकसान, वनडे वर्ल्ड की Points Table में टॉप पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम

भारतीय टीम को हार से हुआ बड़ा नुकसान, वनडे वर्ल्ड की Points Table में टॉप पर पहुंची ऑस्ट्रेलियाई टीम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Oct 12, 2025 10:53 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 10:53 pm IST

IND-W vs AUS-W: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला।

Indian Women Cricket Team- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : AP

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 13वें लीग मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम का आमना-सामना विशाखापट्टनम के मैदान पर हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवर्स में 330 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 49 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर टारगेट को हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की जीत के साथ वनडे वर्ल्ड कप की प्वाइंट्स टेबल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला, जिसमें टीम इंडिया को जरूर नुकसान हुआ है, जिसमें अब उनके लिए टॉप-4 में बने रहने को लेकर अपने बाकी बचे मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचा टॉप पर, टीम इंडिया तीसरे नंबर पर मौजूद

भारतीय महिला टीम के खिलाफ मिली जीत 3 विकेट से रिकॉर्ड जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम अब वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। कंगारू टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं और उसमें तीन को जीतने में कामयाब रही हैं, जबकि एक मैच रद्द रहा था और उनके अभी 7 अंक हैं, वहीं नेट रनरेट 1.353 का है। दूसरे नंबर पर तीन मैचों में 3 जीत के साथ इंग्लैंड की महिला टीम है, जिनका नेट रनरेट 1.864 का है। भारतीय महिला टीम इस हार के बाद अभी भी तीसरे नंबर पर जरूर मौजूद है लेकिन उनके नेट रनरेट में गिरावट देखने को मिली है। टीम इंडिया ने अब तक 4 मैच खेले हैं और उसमें से 2 को जहां जीता है तो वहीं 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय महिला टीम का 4 मैचों के बाद नेट रनरेट 0.682 का है। वहीं चौथे नंबर पर तीन मैचों में चार अंकों के साथ साउथ अफ्रीका की महिला टीम है, जिनका नेट रनरेट -0.888 का है।

न्यूजीलैंड 5वें नंबर पर अंतिम तीन पर ये टीमें

वनडे वर्ल्ड कप 2025 की प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड की टीम अभी तीन मैचों में 2 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है, जिसमें उनका नेट रनरेट -0.245 का है। वहीं अंतिम तीन पायदान पर एशिया की टीमें हैं, इसमें बांग्लादेश तीन मैचों में एक जीत के साथ जहां छठे नंबर पर मौजूद है तो वहीं 7वें नंबर पर एक अंक के साथ श्रीलंका की टीम है। पाकिस्तानी महिला टीम जिन्होंने अब तक तीन मैच खेले और एक भी जीतने में कामयाब नहीं हो सकी वह अंतिम पायदान पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें

एलिसा हीली ने शतक लगाकर तोड़ा सारा टेलर का रिकॉर्ड, इस मामले में कर ली मेग लैनिंग की बराबरी

स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में किया कमाल, अपने नाम किया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल